Author: Jagran Today

– मेधावी छात्रों को पुरस्कार एवं वरिष्ठजनों का किया सम्मान भिण्ड, 28 अक्टूबर। सर्वोदय संत लल्लूदद्दा जनसेवा समिति द्वारा सर्वोदय आश्रम हमीरापुरा में संत लल्लूदद्दा की जयंती के अवसर पर चेतना सत्संग समारोह में संगोष्ठी, जरूरतमंद मेधावी छात्रों को पुरस्कार वितरण एवं वरिष्ठजन सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हवन पूजन के साथ संत लल्लूदद्दा के चित्र पर दीप प्रज्जलन एवं उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया गया। तदुपरांत संस्था सचिव पहलवान सिंह भदौरिया द्वारा संस्था के कार्यों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर सुशासन में युवाओं की भूमिका, विषय पर चर्चा करते हुए मुख्य वक्ता भोपाल…

Read More

– परिजनों ने प्रथम पुण्यतिथि पर लोकसेवा के लिए समर्पित किया शव फ्रीजर भिण्ड, 28 अक्टूबर। जनसंघ के समय से भारतीय जनता पार्टी के लिए समर्पित रहे कार्यकर्ता डॉ. सुशील गुप्ता की प्रथम पुण्यतिथि पर गोल मार्केट पर स्थित निवास पर श्रृद्धांजली सभा आयोजित हुई। जिसमें भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश सिंह कुशवाह, लोकतंत्र सेनानी केशव सिंह भदौरिया, प्रमुख समाजसेवी केलाश नगरिया, पूर्व बैंक अध्यक्ष ऊषा नगरिया, डॉ. शिवकुमार राजौरिया समेत शहर काफी संख्या में प्रबुद्धजन शामिल हुए। इस अवसर पर स्व. डॉ. सुशील गुप्ता के पुण्य स्मरण में उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सावित्री गुप्ता द्वारा लगभग एक लाख कीमत…

Read More

– 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता, एरियर की सभी 6 किस्तों का भुगतान दीपावली से पूर्व कराने की मांग, क्रमोन्नति और एनपीएस संबंधी समस्याएं भी उठाईं भिण्ड, 28 अक्टूबर। विकास खण्ड लहार में कार्यरत शिक्षक-शिक्षिकाओं की विभिन्न वित्तीय एवं सेवा संबंधी समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर समस्त अध्यापक-शिक्षक संवर्ग की ओर से विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) लहार को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में लंबित महंगाई भत्ता एरियर, कोषालय से स्वीकृत एरियर भुगतान, सातवें वेतनमान की लंबित किस्त, क्रमोन्नति वेतनमान तथा एनपीएस पासबुक संधारण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन के माध्यम…

Read More

भिण्ड, 28 अक्टूबर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमत खण्डेलवाल एवं व्यापारी प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष धीरज खण्डेलवाल की सहमति से भारतीय जनता पार्टी व्यापारी प्रकोष्ठ भिण्ड के जिला संयोजक नियुक्त किए जाने पर ओमप्रकाश अग्रवाल ‘बाबूजी’ का समस्त व्यापारी बंधुओं ने नगर की बद्रीप्रसाद की बगिया में हर्षोल्लास के साथ भव्य  स्वागत सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में जयप्रकाश जैन रज्जु रानीपुरा, डॉ. सुरेश बंसल, दिनेश चंद्र जैन एडवोकेट, अग्रवाल समाज अध्यक्ष केके गुप्ता, भाजपा उपाध्यक्ष तरुण शर्मा, संजीव जैन कैट जिलाध्यक्ष, वैश्य महासम्मेलन अध्यक्ष के रामकुमार गुप्ता सहित व्यापारी मंचासीन रहे। कार्यक्रम में मंचासीन सभी वरिष्ठ व्यापारियों का चेतन अग्रवाल ने…

Read More

– वार्ड 14 नाले के पानी की गंदगी से बढ़ी परेशानी, जिम्मेदारों की अनदेखी से बीमारी फैलने का खतरा भिण्ड, 28 अक्टूबर। नगर परिषद मालनपुर के वार्ड क्र.14 स्थित सब्जी मण्डी रोड के पास बने पशु अस्पताल की दीवार के सहारे बह रहा गंदा पानी आस-पास के लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। गंदे पानी से उठने वाली दुर्गंध के चलते स्थानीय निवासियों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आसपास गंदगी जमा रहने से मच्छर पनपने और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ने की आशंका है। स्थानीय क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर…

Read More

– बोनस बढ़ाने की मांग पर मोंटेज इंटरप्राइजेज में काम बंद, श्रमिक पहुंचे श्रम विभाग – चार साल से उत्पादन में गिरावट का दावा, 35 फीसदी से घटकर 12 फीसदी पर पहुंचा प्रोडक्शन, श्रमिकों को मनाने में जुटा कंपनी प्रबंधन भिण्ड, 28 अक्टूबर। औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर स्थित मोंटेज इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में बोनस बढ़ाने की मांग को लेकर श्रमिकों में नाराजगी देखने को मिली। तीन दर्जन से अधिक श्रमिकों ने काम बंद कर दिया। वहीं, ठेकेदारों के माध्यम से कार्यरत श्रमिक अपनी मांगों को लेकर श्रम विभाग भी पहुंचे और सभी ने लेवर इंस्पेक्टर को ज्ञापन दिया। इस घटनाक्रम…

Read More

– छलनी से चांद देखकर व्रत खोलेंगी महिलाएं भिण्ड, 28 अक्टूबर। सुहागिनों का प्रमुख पर्व करवा चौथ गुरुवार को मनाया जाएगा। महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ दिनभर निर्जल-निराहार रहकर व्रत रखेंगी। वहीं रात को चंद्रमा (चांद) के दर्शन कर अर्घ्य अर्पित करने के बाद पति के हाथों से पानी पीकर व्रत खोलेंगी। ज्योतिषाचार्य पं. कौशलेन्द्र मिश्रा ने बताया कि इस बार करवा चौथ पर लक्ष्मीनारायण राज योग, शुक्रादित्य योग और बुधादित्य योग बन रहे हैं। चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में रहेंगे और मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। तुला राशि में सूर्य, शुक्र और…

Read More

– बिना रजिस्ट्रेशन कारोबार और मिथ्याछाप अचार पर लगाया जुर्माना भिण्ड, 28 अक्टूबर। कलेक्टर पवन कुमार जैन के निर्देशानुसार उपभोक्ताओं की सेहत की रक्षा हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत जिले में तीन अलग-अलग मामलों में खाद्य कारोबारियों पर कुल 13 लाख रुपए का अर्थदण्ड लगाया गया है। अपर कलेक्टर एवं न्यायालय अपर जिला दण्डाधिकारी राजन बी नाडिया ने प्रस्तुत अभिलेखों, खाद्य विश्लेषक की रिपोर्ट एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के कथनों के आधार पर दंडादेश जारी किया। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 में अवमानक खाद्य के लिए पांच लाख, मिथ्याछाप के लिए तीन लाख तथा विनिर्दिष्ट दण्ड न…

Read More

भिण्ड, 28 अक्टूबर। कलेक्टर पवन कुमार जैन ने पीड़ितों को स्वीकृत राहत राशि के भुगतान में हुई लापरवाही पर सख्त कार्रवाई करते हुए अनुसूचित जाति एवं जनजातीय कार्य विभाग भिण्ड के तत्कालीन शाखा प्रभारी सहायक ग्रेड-3 सुनील दौहरे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उनका मुख्यालय कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी, राजस्व गोहद में नियत किया गया है। कलेक्टर के आदेशानुसार अनुसूचित जाति/ जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत जिला स्तर पर स्वीकृत एक करोड़ 36 लाख 73 हजार 700 की राहत राशि जिले को प्राप्त होने के बाद भी समय पर पीड़ितों तक नहीं पहुंचाई जा सकी और राशि…

Read More

भिण्ड, 28 अक्टूबर। कलेक्टर पवन कुमार जैन ने मप्र लोक सेवाओं के प्रदाय की गारंटी अधिनियम 2010 के अंतर्गत निर्धारित समय-सीमा में आवेदनों के निराकरण में लापरवाही बरतने वाले 8 अधिकारियों पर एकमुश्त अर्थदण्ड की शास्ति चेतावनी स्वरूप अधिरोपित की है। विभागीय पोर्टल पर 27 एवं 28 अक्टूबर को की गई समीक्षा में समय-सीमा बाहर लंबित प्रकरण पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई है। कलेक्टर निरंतर टीएल बैठकों एवं विभागीय समीक्षा बैठकों में अधिकारियों को निर्देश दिए जाते रहे हैं कि कोई भी प्रकरण समय-सीमा बाहर लंबित न रहे। इस संबंध में पत्राचार कर कार्यशैली में सुधार हेतु सचेत…

Read More