भिण्ड, 28 अक्टूबर। कलेक्टर पवन कुमार जैन ने पीड़ितों को स्वीकृत राहत राशि के भुगतान में हुई लापरवाही पर सख्त कार्रवाई करते हुए अनुसूचित जाति एवं जनजातीय कार्य विभाग भिण्ड के तत्कालीन शाखा प्रभारी सहायक ग्रेड-3 सुनील दौहरे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उनका मुख्यालय कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी, राजस्व गोहद में नियत किया गया है।
कलेक्टर के आदेशानुसार अनुसूचित जाति/ जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत जिला स्तर पर स्वीकृत एक करोड़ 36 लाख 73 हजार 700 की राहत राशि जिले को प्राप्त होने के बाद भी समय पर पीड़ितों तक नहीं पहुंचाई जा सकी और राशि लैप्स हो गई। इसके अलावा राहत स्वीकृति का कार्य ऑनलाइन न करने से वर्तमान में 89 सीएम हेल्पलाइन प्रकरण तथा अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के 21 प्रकरण लंबित हैं। अप्रैल से जून 2026 के 57 प्रकरण स्वीकृति हेतु प्रस्तुत नहीं किए गए। कलेक्टर ने इसे पदीय दायित्वों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही और मप्र सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 का उल्लंघन माना है। नियम 09 की शक्तियों का प्रयोग करते हुए दौहरे को निलंबित किया गया है।
Friday, November 27
BREAKING
- संविधान के मूल्यों से ही बनेगा जागरूक एवं जिम्मेदार समाज : शैलेश नारायण
- मौ थाना प्रभारी गुर्जर द्वारा चलाया गया कानून सुरक्षा अभियान
- लगभग 2 लाख 22 हजार नोनिहालों ने पी पोलियो की दो बूंद
- सेवा दूत अभियान को जिले में मिलेगी नई गति, डॉ. रमेश दुबे बनाए गए जिला समन्वयक
- नगर परिषद अध्यक्ष, सीएमओ ने किया विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण, कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने के दिए निर्देश
- अर्ध सैनिक बल कल्याण संगठन का ऐलान, एन एच 719पर 14 दिसंबर से नहीं देंगे टोल टैक्स
- ग्राम खेरिया चांदन में सेवादल युवा मंडल पखोजिया मौ ने मनाई भगवान बिरसा मुंडा जयंती
- जीतू पटवारी को सिंधिया फोबिया,सत्ता लोलुपता में खोया मानसिक संतुलन- डॉ. रमेश दुबे


