– बोनस बढ़ाने की मांग पर मोंटेज इंटरप्राइजेज में काम बंद, श्रमिक पहुंचे श्रम विभाग
– चार साल से उत्पादन में गिरावट का दावा, 35 फीसदी से घटकर 12 फीसदी पर पहुंचा प्रोडक्शन, श्रमिकों को मनाने में जुटा कंपनी प्रबंधन
भिण्ड, 28 अक्टूबर। औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर स्थित मोंटेज इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में बोनस बढ़ाने की मांग को लेकर श्रमिकों में नाराजगी देखने को मिली। तीन दर्जन से अधिक श्रमिकों ने काम बंद कर दिया। वहीं, ठेकेदारों के माध्यम से कार्यरत श्रमिक अपनी मांगों को लेकर श्रम विभाग भी पहुंचे और सभी ने लेवर इंस्पेक्टर को ज्ञापन दिया। इस घटनाक्रम ने कंपनी के भीतर श्रमिकों और प्रबंधन के बीच चल रहे असंतोष को सामने ला दिया है।
जानकारी के अनुसार श्रमिक बोनस में बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं। मांग पूरी नहीं होने से नाराज श्रमिकों ने काम बंद कर अपना विरोध जताया। दूसरी ओर कंपनी की उत्पादन क्षमता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि पहले कंपनी में उत्पादन करीब 35 प्रतिशत तक था, जो अब घटकर लगभग 12 प्रतिशत रह गया है। दावा है कि पिछले चार वर्षों से कंपनी में उत्पादन से जुड़ी स्थिति लगातार चुनौती बनी हुई है।
श्रमिकों की नाराजगी, प्रबंधन की मनुहार भी बेअसर!
कंपनी में कामकाज प्रभावित होने के बाद प्रबंधन की ओर से श्रमिकों को मनाने के प्रयास किए गए। बताया जा रहा है कि कंपनी के मैनेजर ने श्रमिकों से काम पर लौटने का निवेदन किया, लेकिन बोनस बढ़ोतरी की मांग को लेकर श्रमिकों काम पर नहीं लौटे फैक्ट्री प्रबंधन के अलावा पुलिस प्रशासन अधिकारी एवं साथ आए ठेकेदारों ने भी उनको समझने की कोशिश की लेकिन उनकी बात भी व्यसर रही। यह पूरी लेबर ठेकेदारों के कांटेक्ट की लेबर है, इसलिए इस उद्योग क्षेत्र में स्थानीय लोगों को रोजगार देने में कंपनियां सकुचाती है। फिलहाल, श्रमिकों की मांगों पर सहमति बनती है या विवाद आगे बढ़ता है, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं।
इनका कहना है:
‘कंपनी पहले से ही 4 साल से प्रोडक्शन के मामले में घाटे पर चल रही है, 35 प्रतिशत से घट कर 12 प्रतिशत प्रोडक्शन आ गया है। हमारे द्वारा पिछली साल भी सभी वर्करों को बोनस दिया गया, लेकिन कुछ लोगों के बहकावे में आकर वर्करों ने काम बंद कर दिया, जिनको लेकर मैंने आश्वासन दिया है कि ऊपर मैनेजमेंट पर इस विषय को लेकर बात की जाएगी, मैनेजमेंट जो आदेश देगा उसके आधार पर किया बोनस बढ़ाया जाएगा।’
अजय प्रताप सिंह, एचआर मैनेजर मोंटेज एंटरप्राइजेज प्रालि मालनपुर‘मैनेजमेंट बोनस देने के लिए तैयार है, लेकिन मजदूर लोग मान नहीं रहे हैं, अपनी मांगों पर डटे हुए हैं। फिलहाल अभी मेरे पास से वर्कर जा चुके हैं, अगर पुन: दोबारा आते हैं तो उनकी शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।’
मुरारी सिंह, लेबर इंस्पेक्टर श्रम विभाग मालनपुर


