भिण्ड ब्यूरो – जीतू पटवारी को सोते उठते केवल श्रीमंत सिंधिया जी का ही चेहरा दिखाई देता है, जीतू के चेहरे पर श्रीमंत का ख़ौफ़ और हाव भाव में उनकी बैचेनी और हड़बड़ाहट अलग ही दिखाई देती है, जोकि जनता भलीभांति समझती है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के भिंड कार्यक्रम में दिये बयान का पलट बार करते हुए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता
डॉ रमेश दुबे ने कहा कि पटवारी की इसी मानसिक दशा की वजह से वो जब भी माइक हाथ मे लेते हैं वैसे ही सिंधिया सिंधिया चिल्लाने लगते हैं और मानसिक दिवालियापन में अनर्गल बयानबाज़ी शुरू कर देते हैं, उनकी दशा देखकर कोई भी समझ सकता है कि सिंधिया जी के नाप जप से ही उनकी राजनीति की दुकान चल रही है, दुबे ने कहा कि ये हालात अकेले पटवारी के ही नहीं वरन उनके अन्य कई कांग्रेस नेताओं के भी हैं, उनके भी वही हाल हैं जो जीतू पटवारी के हैं।
डॉ रमेश दुबे ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष का श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी से भयाक्रांत होना स्वाभाविक है, स्थिति ऐसी है कि उन्हें यह ही नहीं पता रहता कि वो बोल क्या रहे हैं, पटवारी कांग्रेस के कार्यक्रम में बोले कि भिण्ड में कांग्रेस पांच लोकसभा चुनाव हारी जबकि कांग्रेस पांच नहीं सात चुनाव हार चुकी है और आगे भी भविष्य में दूर दूर तक जीतने की कोई उम्मीद नजर नहीं दिखाई देती। डॉ. दुबे ने कहा कि सिर्फ भाजपा और भाजपा के नेताओं को कोसने से कांग्रेस का भला नहीं होने वाला, कांग्रेस पहले अपना आत्मावलोकन करे, मंथन करे और ये मुगालता अपने दिमाग से निकाल दे कि इन ऊलजलूल और अनर्गल बयानों से श्रीमंत सिंधिया जी की छवि पर कोई विपरीत प्रभाव पड़ेगा लेकिन ये निश्चित है कि यदि इन्होंने ये ढर्रा नहीं छोड़ा तो अभी कांग्रेस की हालत कम खराब इन्हें दिख रही है आगे कांग्रेस माइक्रोस्कोप से खोजने पर भी नहीं मिलेगी।।


