भिण्ड, 28 अक्टूबर। कलेक्टर पवन कुमार जैन ने मप्र लोक सेवाओं के प्रदाय की गारंटी अधिनियम 2010 के अंतर्गत निर्धारित समय-सीमा में आवेदनों के निराकरण में लापरवाही बरतने वाले 8 अधिकारियों पर एकमुश्त अर्थदण्ड की शास्ति चेतावनी स्वरूप अधिरोपित की है। विभागीय पोर्टल पर 27 एवं 28 अक्टूबर को की गई समीक्षा में समय-सीमा बाहर लंबित प्रकरण पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई है।
कलेक्टर निरंतर टीएल बैठकों एवं विभागीय समीक्षा बैठकों में अधिकारियों को निर्देश दिए जाते रहे हैं कि कोई भी प्रकरण समय-सीमा बाहर लंबित न रहे। इस संबंध में पत्राचार कर कार्यशैली में सुधार हेतु सचेत भी किया जाता रहा है। इसके बावजूद पोर्टल समीक्षा में लापरवाही सामने आने पर कलेक्टर ने स्वमोतो संज्ञान लेते हुए अधिनियम की धारा 7(1)(क)(ख) के तहत कार्रवाई की है। इनमें जेएसओ फूड भिण्ड, बीआरसी गोहद एवं सीएमओ नगर पालिका लहार, सीईओ जनपद रौन पर एक हजार की एकमुश्त अर्थदण्ड की शास्ति चेतावनी स्वरूप अधिरोपित की गई है। इसी प्रकार सीएमओ नगर परिषद रौन पर 500 रुपए, नायब तहसीलदार देहगांव पर 500 रुपए, नायब तहसीलदार एण्डोरी पर 250 रुपए, तहसीलदार रौन पर 250 रुपए की एकमुश्त अर्थदण्ड की शास्ति चेतावनी स्वरूप अधिरोपित की गई है। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अधिरोपित शास्ति राशि मुख्य शीर्ष 0070, उपमुख्य शीर्ष 60, लघु शीर्ष 800, योजना 1066 लोकसेवा गारंटी अधिनियम में जमा कराकर चालान की एक प्रति 3 कार्य दिवस के भीतर जिला कार्यालय में जमा कराएं।
Friday, November 27
BREAKING
- संविधान के मूल्यों से ही बनेगा जागरूक एवं जिम्मेदार समाज : शैलेश नारायण
- मौ थाना प्रभारी गुर्जर द्वारा चलाया गया कानून सुरक्षा अभियान
- लगभग 2 लाख 22 हजार नोनिहालों ने पी पोलियो की दो बूंद
- सेवा दूत अभियान को जिले में मिलेगी नई गति, डॉ. रमेश दुबे बनाए गए जिला समन्वयक
- नगर परिषद अध्यक्ष, सीएमओ ने किया विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण, कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने के दिए निर्देश
- अर्ध सैनिक बल कल्याण संगठन का ऐलान, एन एच 719पर 14 दिसंबर से नहीं देंगे टोल टैक्स
- ग्राम खेरिया चांदन में सेवादल युवा मंडल पखोजिया मौ ने मनाई भगवान बिरसा मुंडा जयंती
- जीतू पटवारी को सिंधिया फोबिया,सत्ता लोलुपता में खोया मानसिक संतुलन- डॉ. रमेश दुबे

