- संविधान के मूल्यों से ही बनेगा जागरूक एवं जिम्मेदार समाज : शैलेश नारायण
- मौ थाना प्रभारी गुर्जर द्वारा चलाया गया कानून सुरक्षा अभियान
- लगभग 2 लाख 22 हजार नोनिहालों ने पी पोलियो की दो बूंद
- सेवा दूत अभियान को जिले में मिलेगी नई गति, डॉ. रमेश दुबे बनाए गए जिला समन्वयक
- नगर परिषद अध्यक्ष, सीएमओ ने किया विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण, कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने के दिए निर्देश
- अर्ध सैनिक बल कल्याण संगठन का ऐलान, एन एच 719पर 14 दिसंबर से नहीं देंगे टोल टैक्स
- ग्राम खेरिया चांदन में सेवादल युवा मंडल पखोजिया मौ ने मनाई भगवान बिरसा मुंडा जयंती
- जीतू पटवारी को सिंधिया फोबिया,सत्ता लोलुपता में खोया मानसिक संतुलन- डॉ. रमेश दुबे
Author: Jagran Today
भिण्ड, 28 अक्टूबर। गोहद-सौंधा रोड़ सेक्शन के मेन लाइन पर स्थित लेवल क्रॉसिंग क्र. 33सी (ट्रैफिक) पर ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। पुल को 21 अक्टूबर से सड़क यातायात के लिए चालू कर दिया गया है, जिससे क्षेत्र के वाहन चालकों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। ऊपरगामी पुल चालू होने के बाद लेवल क्रॉसिंग क्र. 33सी को 21 अक्टूबर से सड़क यातायात के लिए पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है। अब सभी वाहन ओवर ब्रिज से ही गुजरेंगे, जिससे यातायात सुरक्षा बढ़ेगी और रेल संचालन में भी सुविधा होगी। जनपद पंचायत की सामान्य…
– मेला ग्राउण्ड में पटाखा दुकानें लगाई जाएंगी, शहर में अन्य जगह नहीं भिण्ड, 23 अक्टूबर। दीपावली के अवसर पर पटाखों के वैध विक्रय एवं किसी भी अप्रिय घटना से निपटनें एवं सावधानी बरतने हेतु थोक एवं फुटकर पटाखा विक्रेताओं के साथ कलेक्टर पवन कुमार जैन ने बैठक ली। इस दौरान पुलिस अधीक्षक भिण्ड सूरज कुमार वर्मा, जिला पंचायत सीईओ वीरसिंह चौहान, अपर कलेक्टर राजन बी. नाडिया, एसडीएम भिण्ड महेन्द्र सौजन्या, सीएमएचओ डॉ. जेएस यादव, नगर पालिका सीएमओ वीरेन्द्र चक्रवर्ती सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर पवन कुमार जैन ने जिले में पटाखों के भण्डारण एवं विक्रय को लेकर आवश्यक…
– 100 आवेदन प्राप्त, 76 आवेदनों का मौके पर निराकरण भिण्ड, 23 अक्टूबर। जन-विश्वास अभियान-2026 के तहत शुक्रवार को शा. उमावि मिहोना में जनसंवाद एवं समाधान शिविर आयोजित किया गया। कलेक्टर भिण्ड पवन कुमार जैन ने शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शिविर में स्वास्थ्य विभाग, लोकसेवा प्रबंधन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा नगर पंचायत, राशन से संबंधित एक सैकड़ा आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 76 आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया। कलेक्टर ने शिविर के दौरान वृद्धावस्था पेंशन के 3 तथा…
भिण्ड, 23 अक्टूबर। जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर पवन कुमार जैन ने शुक्रवार को विकास खण्ड लहार के ग्राम मछण्ड और इमलाह का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और शासकीय योजनाओं के लाभ की स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान स्वच्छता और बुनियादी सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया। कलेक्टर पवन कुमार जैन ने पटवारियों से स्वामित्व योजना के अंतर्गत फॉर्मर रजिस्ट्री की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने पटवारी, सचिव और जीआरएस को समन्वय बनाकर शेष फॉर्मर रजिस्ट्री का कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए, ताकि ग्रामीणों को भूमि स्वामित्व का…
भिण्ड, 23 अक्टूबर। कोडीन घटक युक्त कफ सीरप का असामाजिक तत्वों एवं युवा पीढ़ी द्वारा नशे के रूप में दुरुपयोग की संभावना को ध्यान में रखते हुए नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन भोपाल, कलेक्टर पवन कुमार जैन एवं सीएमएचओ डॉ. जेएस यादव के निर्देशानुसार औषधि निरीक्षक डॉ. आकांक्षा गरुड़ ने भिण्ड स्थित मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया। जिसमें आदिनाथ मेडिकल स्टोर, यादव मेडिकल स्टोर, श्रीराम मेडिकल स्टोर, मां वैष्णो मेडिकल एजेंसी, सपना मेडिकल स्टोर, तिवारी मेडिकल स्टोर तथा गोहद तहसील क्षेत्र में स्थित अंजलि मेडिकल स्टोर, इफरा मेडिकल स्टोर, करोतिया मेडिकल स्टोर, दीपक मेडिकल स्टोर, मां वैष्णो देवी मेडिकल स्टोर,…
– दो सैकड़ा लोगों की आंखों की जांच, 35 मरीज ऑपरेशन के लिए चिन्हित भिण्ड, 23 अक्टूबर। सेवा, समर्पण और मानवीय संवेदनाओं को समर्पित पहल के अंतर्गत भारत विकास परिषद शाखा भिण्ड एवं डॉ. श्याम बिहारी शर्मा सेवा परिषद ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में भारत विकास परिषद शाखा भिण्ड के सचिव राजमणि शर्मा के पिता दुर्गादत्त शर्मा की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन शहर के गांधीनगर स्थित केजीएन गार्डन में किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई। शिविर में नेत्र रोगों से संबंधित…
– महिला कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन भिण्ड, 23 अक्टूबर। उत्तराखण्ड के बहुचर्चित अंकिता भण्डारी हत्याकाण्ड में निष्पक्ष जांच और मामले से जुड़े कथित वीआईपी की भूमिका को उजागर कर न्याय दिलाने की मांग को लेकर भिण्ड शहर महिला कांग्रेस ने जोरदार आवाज उठाई है। महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष शांति कुशवाह के नेतृत्व में प्रतिनिधि मण्डल ने शुक्रवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर राज्यपाल एवं संबंधित उच्च अधिकारियों के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने के दौरान महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष शांति कुशवाह ने कहा कि अंकिता भण्डारी हत्याकाण्ड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस…
भिण्ड, 23 अक्टूबर। मप्र पुलिस विभाग की सामुदायिक पुलिसिंग शाखा (पुलिस मुख्यालय भोपाल) एवं उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शा. एमजेएस महाविद्यालय भिण्ड में दो दिवसीय जन सुरक्षा-युवा सृजन संवाद कार्यशाला का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा, विशिष्ट अतिथि एएसपी प्रदीप पटेल, डीएसपी अजाक अजय कुमार सिंह पंवार, रक्षित निरीक्षक अरविंद सिकरवार एवं प्राचार्य डॉ. सुनील त्रिपाठी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर सत्र की शुरुआत की। कार्यशाला में 180 से अधिक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य वक्ता पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा ने कहा कि बदलते…
– कलेक्टर ने यूनियन द्वारा चलाए जा रहे अभियान ‘झाड़ू छोड़ो कलम उठाओ’ की सराहना की भिण्ड, 23 अक्टूबर। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष गुड्डू वाल्मीकि एडवोकेट ने यूनियन के पदाधिकारियों के साथ कलेक्टर भिण्ड पवन कुमार जैन से मुलाकात कर महर्षि वाल्मीकि रामायण भेंट कर स्वागत किया। एडवोकेट वाल्मीकि ने कलेक्टर से सामाजिक विषयों पर चर्चा कर यूनियन के द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे अवगत कराया। कलेक्टर ने यूनियन के द्वारा चलाए जा रहे अभियान शिक्षा को मूलमंत्र बनाओ झाड़ू छोड़ो कलम उठाओ की सराहना की और यूनियन के पदाधिकारियों से कहा…
भिण्ड, 23 अक्टूबर। दंदरौआधाम के मंहत 1008 महामण्डलेश्वर रामदास महाराज ने भिण्ड विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह के पुत्र पुष्पेन्द्र सिंह के असमायिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। महाराज ने विधायक के भिण्ड स्थित निवास पर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से भेंट कर उन्हें इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने के लिए ढांढस बंधाया। जिला अस्पताल पहुंचकर उन्होंने बीते दिनों पैर में फैक्चर आने से घायल हुए बीजेपी जिलाध्यक्ष देवेन्द्र नरवरिया को जल्द स्वस्थ होने का आशीर्वाद दिया। इस मौके पर मंहत कालीदास महाराज तेजपुरा, जलज त्रिपाठी, पवन शास्त्री, नरसी दद्दा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

