✍️ राधाकृष्ण यादव
भिण्ड /मौ । नगर के विकास को गति देने एवं नागरिकों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर परिषद अध्यक्ष महोदय बंदना – सज्जन सिंह यादव, मुख्य नगर पालिका अधिकारी दिनेश श्रीबास्तब एवं इंजीनियर धर्मेंद्र द्वारा नगर में संचालित एवं प्रस्तावित विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान मीना बाजार (महिला मार्केट), डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन, रतवा रोड चौड़ीकरण एवं शादी मैरिज गार्डन सहित विभिन्न विकास कार्यों की स्थिति का जायजा लिया गया।इस दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी कार्यों को शीघ्र प्रारंभ कराने तथा गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।
नगर परिषद द्वारा नगर के सर्वांगीण विकास एवं नागरिकों की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को गति प्रदान की जा रही है।


