भूतपूर्व सैनिकों के साथ अर्ध सैनिक बलों के पूर्व सैनिक भी आए
संत कालीदास महाराज के नेतृत्व में होंगे हर आंदोलन में शामिल
भिण्ड – ग्वालियर भिंड हाईवे 719 पर आए दिन हो रहे हादसों और एन एच ए आई और सरकार द्वारा जो टेंडर निरस्त किए है यह दुर्भाग्य पूर्ण है,सरकार के द्वारा संत समाज को दिया वादा नहीं निभाया गया अर्ध सैनिक बल कल्याण संगठन के जिला अध्यक्ष असिस्डेंट कमांडेंट गंगासिंह राजावत ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि संघटन की भिंड जिला मुख्यालय पर हुई मीटिंग में निर्णय लिया गया है भूतपूर्व सैनिक संगठनों द्वारा जो निर्णय लिया गया है उसमें हमारा संघटन भी पूर्ण समर्थन देता है इस संबंध में हमारे संघटन की तरफ से केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री को पत्र भी लिखा गया है गत वर्षों में इस हाईवे पर भिंड जिले के हजारों नौजवान काल कवलित हुए हैं पिछले चार सालों में कई बार घोषणाएं हुई भूतपूर्व सैनिकों, समाज सेवियों संत समाज के द्वारा कई बार आंदोलन हुए पर सरकार टस से मस नहीं हुई ,30 फुट की सड़क तीस हजार वाहन चल रहे हैं हादसे होना स्वाभाविक है आजाद भारत का कोई भी सभ्य नागरिक अपने नौजवानो की मौत पर टोल टैक्स हरगिज नहीं देगा भिंड जिला हमारी जन्म भूमि है अपनी जन्मभूमि पर मानवीय मूल्यों के लिए लड़ना हर पूर्व सैनिक का धर्म है 14 दिसंबर तक सरकार अगर कोई ठोस हल नहीं निकालती है ग्वालियर भिंड हाईवे पर स्थित दोनों टोलो पर हमारा कोई भी पूर्व सैनिक टोल नहीं देगा अगर किसी भी तरह की टकराव की स्थिति बनती है तो उसके लिए एन एच ए आई और सरकार जिम्मेवार होगी


