Author: Jagran Today

– एसआरएफ फाउण्डेशन के सहयोग से विधायक की उपस्थिति में हुई बैठक गोहद। शा. माध्यमिक विद्यालय गोहदी में अभिभावकों की शैक्षणिक गतिविधियों एवं विद्यालय विकास में जनभागीदारी सुनिश्चित करने के साथ-साथ व्यावसायिक शिक्षा के प्रति जागरुकता विकसित करने तथा महिलाओं, बच्चों एवं समुदाय में स्वास्थ्य, संतुलित आहार एवं सही पोषण के प्रति जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से एसआरएफ फाउण्डेशन के सहयोग से पालक शिक्षक संघ बैठक एवं 9वां राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गोहद विधायक केशव देसाई एवं वार्ड पार्षद बल्लू सेंगर उपस्थित रहे। बैठक में गोहद विधायक केशव देसाई ने सभी अभिभावकों…

Read More

– देहात थाना क्षेत्र में अटेर रोड की घटना भिण्ड। देहात थाना क्षेत्र में अटेर रोड स्थित बैंक कर्मचारी के सूने घर का ताला तोड़कर चोर सोने-चांदी के जेवर और नकदी समेत करीब 10 से 15 लाख रुपए का सामान चोरी कर ले गए। वारदात के दौरान घर के सदस्य ग्वालियर गए हुए थे। चोरों के घर में घुसने और बाहर निकलने के फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। अटेर रोड निवासी हरबंस सिंह भदौरिया छतरपुर में बैंक कर्मचारी हैं। वह पिछले करीब एक महीने से पत्नी के साथ…

Read More

लहार। लहार अनुभाग के अंतर्गत रौन क्षेत्र के ग्राम मेहदा में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन को लेकर लहार एसडीएम महेंद्र सिंह सौजन्या ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने रेत से भरे दो ओवरलोड ट्रैक्टर जब्त कर थाना रौन की सुपुर्दगी में रखवाए हैं। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में लगातार अवैध रेत के उत्खनन की शिकायतें मिल रही थीं, जिस पर एसडीएम ने स्वयं कार्रवाई करते हुए यह कदम उठाया। एसडीएम की इस कार्रवाई से अवैध उत्खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है।

Read More

भिण्ड। जिले के टीकरी गांव के पास मंगलवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से बाइक सवार 57 वर्षीय सुभाष चंद्र जैन झुलसकर घायल हो गए। वह कन्हुआपुरा से बाइक से भिण्ड लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक बिजली गिरने से वह उसकी चपेट में आ गए और बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद उन्हें जिला अस्पताल पहुुंचाया गया, यहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार कर हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया गया।

Read More

भिण्ड। मां तुझे प्रणाम योजना के दल को पुलिस अधीक्षक सूरज वर्मा द्वारा युवकों को प्रोत्साहित करते हुए हरी झंडी दिखाकर दल को मुरैना के लिए दल प्रभारी नीरज सिंह बघेल ग्रामीण युवा समन्वयक अटेर के साथ रवाना किया। यह दल मुरैना से चंबल संभाग का दल बनकर भोपाल पहुंचेगा वहां से शौर्य स्मारक, भोजपुर, भीम बेठिका से होते हुए पचमढ़ी पहुंचेगा। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा ने युवाओं से परिचय प्राप्त कर सभी चयनित युवको को प्रोत्साहित किया एवं भ्रमण यात्रा से लौटकर अपने अनुभवों को अपने साथी दोस्त एवं परिजनों के साथ साझा करने को…

Read More

– दो चरणों में संपन्न हुआ कार्यक्रम भिण्ड। अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला शाखा भिण्ड द्वारा हिन्दी पखवाड़े के शहर के शिक्षक कॉलोनी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रथम चरण में महाकवि बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा लिखित ऐतिहासिक उपन्यास आनंद मठ पर राउण्ड टेबल चर्चा की गई। चर्चा का प्रारंभ करते हुए परिषद की जिला अध्यक्ष डॉ. परमाल सिंह कुशवाह ने बताया बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा लिखित यह उपन्यास सन 1882 में प्रकाशित हुआ। इस उपन्यास में 1770 के सन्यासी विद्रोह और बंगाल की पृष्ठ भूमि पर आधारित है। उन्होंने बताया कि इसी उपन्यास में लिखे गए गीत वंदे मातरम आगे चलकर आजादी के…

Read More

भिण्ड। घर-घर गीता का प्रचार हो जन अभियान के अंतर्गत कुलदीप सिंह राजावत के पिताजी की पुण्यतिथि के अवसर पर विश्व गीता प्रतिष्ठानम के गीता स्वाध्याय मण्डल भिण्ड द्वारा कुशवाह कॉलोनी स्थित मन महेश्वर मन्दिर में गीता स्वाध्याय किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य यजमान कुलदीप सिंह राजावत ने भगवान श्रीकृष्ण के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। स्वाध्याय पत्र का वाचन एवं सुभाषित की प्रस्तुति जिला संयोजक विष्णु कुमार शर्मा ने दी। अमृत वचन एवं प्रेरक प्रसंग का वाचन दुर्गादत्त शर्मा ने किया, जिसमें उन्होंने सदाचारण पर विशेष बल दिया। मुख्य वक्ता रघुराज दैपुरिया ने सैद्धांतिक शब्दों…

Read More

– ऑस्टिन इंटर नेशनल स्कूल में विद्यार्थियों ने समझा ओजोन संरक्षण और क्लाइमेट एक्शन का महत्व भिण्ड। विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर सुप्रयास द्वारा ऑस्टिन इंटर नेशनल स्कूल में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। वर्ष 2026 की थीम  ‘ग्लोबल एक्शन फॉर ए कूलर प्लैनेटÓ को केन्द्र में रखकर आयोजित कार्यक्रम में ओजोन परत के संरक्षण, पर्यावरण-अनुकूल कूूलिंग, ऊर्जा दक्षता और क्लाइमेट एक्शन पर विद्यार्थियों के साथ संवाद किया गया। मुख्य वक्ता प्रो. इकबाल अली ने कहा कि ओजोन परत पृथ्वी का ऐसा अदृश्य सुरक्षा कवच है, जो सूर्य की हानिकारक अल्ट्रा वायलेट किरणों से जीवन की रक्षा करता…

Read More

भिण्ड। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शा. एमजेएस महाविद्यालय भिण्ड में विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ प्रभारी प्रो मोहित कुमार दुबे के मार्गदर्शन और निर्देशन में किया गया। सर्वप्रथम महाविद्यालय प्रजापत डॉ. अभिषेक यादव ने ओजोन परत के अस्तित्व के संबंध में उसके महत्व को समझाया कि ओजोन परत पृथ्वी के वायुमंडल के समताप मण्डल में स्थित एक महत्वपूर्ण सुरक्षा कवच है, जो सूर्य से आने वाली हानिकारक पराबैंगनी किरणों के बड़े भाग को अवशोषित करती है। यदि यह सुरक्षा परत कमजोर हो जाए तो मानव स्वास्थ्य, कृषि, समुद्री जीवन और पारिस्थितिक…

Read More

– डॉक्टर हनुमान के दर्शन करने पहुंचेंगे लाखों श्रद्धालु भिण्ड। दंदरौआ धाम पर 22 सितंबर को बुढ़वा मंगल पर लाखों की तादाद मैं श्रद्धालु डॉक्टर हनुमान के दर्शन करने आएंगे। बुढ़वा मंगल पर दंदरौआ धाम पर विशाल मेले का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी बुधवार को मीडिया से चर्चा करते हुए महंत महामण्डलेश्वर रामदास महाराज ने दी। महाराज ने बताया कि इस दिन डॉक्टर हनुमान का रुद्राभिषेक किया जाएगा, साथ ही मन्दिर में फूल बंगला सजाया जाएगा। इसके साथ मन्दिर में हवन, सुंदरकाण्ड, हनुमान चालीसा का पाठ का भी आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं के दर्शन सोमवार रात के…

Read More