डबल इंजन भाजपा सरकार की नीतियों से कुपोषित होंगे लाभ से बंचित – सीटू
सांसद संध्या राय के नाम दिया क्षापन
📝पंडित दीपक चौधरी📞9826231755
भिण्ड ब्यूरो – भाजपा की डवल इंजन सरकार की नीतियों के कारण एक तरफ सर्वोच्च न्यायालय का आदेश आधार वेरीफिकेशन या FRS की परवाह किए बिना सभी लाभार्थियों को गुणवत्तापूर्ण पोषण दिया जाय का उल्लघंन होगा दूशरा कुपोषण से मुक्ति के अभियान से कुपोषित बच्चे महिलाएं ही बाहर हो जायेंगी भारत सरकार के पत्र में स्पष्ट चेतावनी दी गई है FRS पूरा न होने पर 2025, 26 , के केन्द्रीय बजट में कटौती की जायेगी राज्यों को मिलने वाली धनराशि में कमी होगी महिला वाल विकास के अधिकारी DPO , CDPO पर्यवेक्षक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं को FRS पूरा न होने पर पद से पृथक करने की धमकी दे रहे हैं । गर्भवती महिला से लेकर 6 महा से तीन बर्ष का बच्चा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका एवं राज्य सरकार को मिलने वाली राशि में कटौती से सभी को सजा मिलेगी हितग्राहियों का चेहरा का फोटो आनलाइन महिला वाल विकास की वैबसाइट पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका द्वारा अपलोड की जाती है आधार कार्ड से जो मोबाइल नम्बर हितग्राहियों का जुडा है उस मोबाइल पर ओटीपी आती है उसके बाद हितग्राहियों को खाद्यान्न दिया जायेगा यदि मोबाइल पास नहीं है या नेटवर्क डाटा कमजोर होने के कारण कैप्चरिंग हितग्राहियों का फेस अपलोड नहीं होता है तो हितग्राही लाभ से बचित हो जायेगा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका को इसकी सजा अधिकािरयों द्वारा सेवा से प्रथक करने का नोटिस थमा दिये जाते हैं
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका एकता यूनियन सीटू जिला कमेटी भिण्ड द्वारा राष्ट्र व्यापी आह्वान पर भिण्ड दतिया लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती संध्या राय को 5 सूत्रीय ज्ञापन सांसद सचिव पूजा पंकज को दिया गया जिसमें मुख्य मार्गो आंगनवाड़ी में THR व अन्य लाभों के लिए FRS प्रमाणीकरण की अनिवार्यता तत्काल वापस की जाय आंगनबाड़ी रिपोर्टिंग सिस्टम के डिजिटलीकरण से पहले सभी केन्द्रों में कम्प्यूटर लैपटाप टेवलैट उपलब्ध करायें जाय तब तक 5 G कनेक्शन युक्त उच्च गुणवत्ता वाले मोबाइल फोन उपलब्ध करायें जाय
आंगनबाड़ी केंद्रों पर पर्याप्त डाटा एवं राशि उपलब्ध कराई जाय क्योंकि एक वर्ष डाटा के लिए 2000 रुपए दिए जाते सांसद विधायकों को प्रति महा 15000 हजार मासिक दिये जाते हैं पोषण टैकर एप से जुड़े डाटा की हेराफेरी भी शामिल हैं सभी आंगनबाड़ी संगठनों के साथ त्रिपक्षीय बैठक तत्काल आयोजित की जाय न्यूनतम मजदूरी 26000 की जाय सामाजिक सुरक्षा लाभ दिया दिये जाय क्षापन देने वाली साधना भदौरिया जिला अध्यक्ष अर्चना परिहार आशा शर्मा सविता भदौरिया विनीता शर्मा गायत्री शिवहरे उपस्थित रही ।


