भिण्ड, 28 अक्टूबर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमत खण्डेलवाल एवं व्यापारी प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष धीरज खण्डेलवाल की सहमति से भारतीय जनता पार्टी व्यापारी प्रकोष्ठ भिण्ड के जिला संयोजक नियुक्त किए जाने पर ओमप्रकाश अग्रवाल ‘बाबूजी’ का समस्त व्यापारी बंधुओं ने नगर की बद्रीप्रसाद की बगिया में हर्षोल्लास के साथ भव्य स्वागत सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में जयप्रकाश जैन रज्जु रानीपुरा, डॉ. सुरेश बंसल, दिनेश चंद्र जैन एडवोकेट, अग्रवाल समाज अध्यक्ष केके गुप्ता, भाजपा उपाध्यक्ष तरुण शर्मा, संजीव जैन कैट जिलाध्यक्ष, वैश्य महासम्मेलन अध्यक्ष के रामकुमार गुप्ता सहित व्यापारी मंचासीन रहे।
कार्यक्रम में मंचासीन सभी वरिष्ठ व्यापारियों का चेतन अग्रवाल ने माल्यार्पण कर सम्मान किया। सभी व्यापारी बंधुओं ने अपने अपने विचार विमर्श किएं एवं समस्त व्यापारियों ने बाबूजी माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया। जिसमे समस्त व्यापारी सहित अन्य भाजपा वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में भिण्ड विधायक नरेन्द्र सिंह के सुपुत्र पुष्पेन्द्र सिंह के निधन पर 2 मिनट का मौन रखा गया। सभी व्यापारियों ने 2 मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना प्रकट की। कार्यक्रम का आयोजन कार्यकारी अध्यक्ष वैश्य महासम्मेलन ऋषि जैन ने किया। मंच संचालन पार्षद मनोज जैन ने एवं आभार वैश्य महासम्मेलन के अध्यक्ष रामकुमार गुप्ता ने प्रकट किया।
Friday, November 27
BREAKING
- संविधान के मूल्यों से ही बनेगा जागरूक एवं जिम्मेदार समाज : शैलेश नारायण
- मौ थाना प्रभारी गुर्जर द्वारा चलाया गया कानून सुरक्षा अभियान
- लगभग 2 लाख 22 हजार नोनिहालों ने पी पोलियो की दो बूंद
- सेवा दूत अभियान को जिले में मिलेगी नई गति, डॉ. रमेश दुबे बनाए गए जिला समन्वयक
- नगर परिषद अध्यक्ष, सीएमओ ने किया विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण, कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने के दिए निर्देश
- अर्ध सैनिक बल कल्याण संगठन का ऐलान, एन एच 719पर 14 दिसंबर से नहीं देंगे टोल टैक्स
- ग्राम खेरिया चांदन में सेवादल युवा मंडल पखोजिया मौ ने मनाई भगवान बिरसा मुंडा जयंती
- जीतू पटवारी को सिंधिया फोबिया,सत्ता लोलुपता में खोया मानसिक संतुलन- डॉ. रमेश दुबे


