- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
मौ/भिण्ड। मौ सेवढ़ा मुख्य सड़क मार्ग पर बड़ेरा गांव के पास सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए ग्वालियर अस्पताल रैफर किया गया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मोनू उर्फ मोहन सिंह कुशवाहा उम्र 34 साल अपने चाचा उमाशंकर कुशवाहा के साथ मोटर साइकिल पर ग्राम रमना जिला दतिया से मौ स्थित अपने घर लौट रहे थे, उनके पीछे चचेरा भाई अंकित कुशवाहा भी वाईक पर चाचा भगवान सिंह कुशवाहा और चाची गीता कुशवाहा को…
– ग्रामीण जिला कांग्रेस की टीम छात्र-छात्राओं और युवाओं से कर रही सीधा संवाद भिण्ड। युवा सपनों की उड़ान और छात्रों की आवाज़ को नई पहचान देने के उद्देश्य से ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामशेष बघेल के नेतृत्व में 9 सितंबर से भिण्ड जिले की विभिन्न तहसीलों, ब्लॉकों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में छात्र-छात्राओं और युवाओं से सीधा संवाद अभियान चलाया जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा स्कूल, कोचिंग संस्थानों एवं खेल मैदानों में पहुंचकर युवाओं से संवाद किया जा रहा है। इस दौरान युवाओं को 19 सितंबर को भारत जोड़ो मैदान, रीजनल पार्क के सामने, राजीव गांधी सर्किल के…
गुरु जीवन को देते हैं सही दिशा : राजमणी शर्मा – डीपीएस स्कूल में गूंजा गुरु सम्मान और संस्कार का संदेश भिण्ड। भारत विकास परिषद शाखा भिण्ड द्वारा डीपीएस स्कूल में गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विद्यार्थियों को भारतीय संस्कारों, गुरु-शिष्य परंपरा एवं राष्ट्रभाव से जोड़ने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त शिक्षक आरएन तिवारी रहे। अध्यक्षता जुगलकिशोर दुबे ने की, जबकि भारत विकास परिषद शाखा भिण्ड के सचिव राजमणी शर्मा मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन सुभाष शर्मा ने किया। शाखा…
नाबालिग के साथ बलात्संग करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास भिण्ड। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट भिण्ड की अदालत ने थाना ऊमरी के एक प्रकरण में नाबालिग के साथ बलात्संग करने वाले आरोपी संदीप खटीक निवासी ग्राम बाबा की गढ़िया (कनावर) को आजीवन कारावास की सजा से दण्डित किया है। प्रकरण की पैरवी जिला अभियोजन अधिकारी/ विशेष लोक अभियोजक पॉक्सों एक्ट भिण्ड हेमलता आर्य ने की। सहायक मीडिया सेल प्रभारी केपी यादव ने बताया कि 10 सितंबर 2024 को फरियादिया (अभियोक्त्री) ने थाना ऊमरी में शिकातय की कि आज दोपहर 1 या 2 बजे वह अपने घर के सामने बीहड़ में…
लहार/भिण्ड। लहार अनुभाग के असवार क्षेत्र के ग्राम सिकरी में टीकाकरण होने पर भी नियंत्रण में नहीं हो रहा है। पशुओं में गलघोटू रोग से हर 2 दिन के बाद एक भैंस की मौत हो रही है। आज दो भैंसों की मौत हुई। इसकी सूचना पशु चिकित्सा विभाग को किसानों ने दी। मगर कोई डॉक्टर मौके पर नहीं पहुंचा, ना ही सही उपचार मिल रहा है। लोग मजबूर होकर प्राइवेट चिकित्सकों से करा रहे हैं और उपचार के दौरान हजारों रुपए दे रहे हैं। एक पशु का उपचार दो से तीन हजार तक पड़ता है, ऐसी स्थिति में गरीब किसानों…
भिण्ड। पुलिस अधीक्षक भिण्ड सूरज कुमार वर्मा, एएसपी प्रदीप पटेल के निर्देशन तथा एसडीओपी मेहगांव संजय कौच्छा के मार्गदर्शन में मेहगांव पुलिस ने हत्या के मामले में डेढ़ वर्ष से फरार पांच हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार एक मार्च 2025 को थाना मेहगांव में फरियादी देवेन्द्र सिंह नरवरिया निवासी ग्राम जीसकपुरा ने अपने भाई रविन्द्र उर्फ छुट्टा पुत्र बाबू सिंह नरवरिया उम्र 55 साल की हत्या करने के संबंध में शिकायत की थी, जिस पर से 8 आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्र.64/25 धारा 191(2), 191(3), 190, 296, 103(1) बीएनएस कायम कर विवेचना में…
सांसद ने अधिकारियों और समाजसेवियों के साथ की मुक्तिधाम परिसर सफाई भिण्ड। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गुरुवार को सुबह धर्मपुरी मुक्तिधाम परिसर में स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। जिसमें सांसद संध्या राय ने अधिकारियों और समाज सेवियों के साथ मुक्तिधाम परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा, जिला पंचायत सीईओ वीर सिंह चौहान, अपर कलेक्टर एलके पाण्डेय, सीएमओ भिण्ड वीरेन्द्र चक्रवर्ती सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, समाजसेवी एवं स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की। स्वच्छता अभियान के दौरान कचरा एवं अपशिष्ट हटाकर परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित किया गया। जिला प्रशासन एवं नगर…
-भाविप का गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित भिण्ड। भारत विकास परिषद शाखा भिण्ड द्वारा गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन निजी स्कूल में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता उपेन्द्र सिंह भदौरिया, शाखा अध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा, शाखा सचिव राजमणि शर्मा, सुदीप सिंह भदौरिया मंचासीन रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। शाखा अध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा ने भारत विकास परिषद के पांच सूत्र संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा, समर्पण पर प्रकाश डालते हुए सभी को परिषद की परिकल्पना, कार्यों एवं गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम के बारे…
10 वर्षों के अनुभव में 1,000 से अधिक लोगों को दियाप्रशिक्षण, 500 से अधिक विद्यार्थियों ने शुरू किया अपना पार्लर ग्वालियर। ब्यूटी इंडस्ट्री में पिछले 10 वर्षों से सक्रिय प्रसिद्ध मेकअप आर्टिस्ट एवं एजुकेटर दीपिका सिंह, संचालक Expression Beauty Salon, Gwalior, को ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसोसिएशन के डायरेक्टर नीरज जैन ने बताया कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मला त्रिपाठी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजया पालीवाल एवं राष्ट्रीय सचिव सीमा जैन सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दीपिका सिंह के ब्यूटी इंडस्ट्री में 10 वर्षों के अनुभव, कार्यशैली, प्रशिक्षण एवं…
भिण्ड। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने भिण्ड तहसील एवं मिहोना तहसील में खाद्य प्रतिष्ठानों, होटलों, मिल्क चिलिंग सेंटर, दुग्ध वाहनों की सघन जांच की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी रेखा सोनी ने तहसील मिहोना स्थित दुग्ध प्रतिष्ठान भोलेबाबा मिल्क चिलिंग सेंटर, ग्राम रायपुरा के निवासी विकास राजावत के वाहन में भरे दूध की मौके पर रैपिड किट से जांच की। ग्राम मछण्ड में राजकुमार राठौर डेयरी पर विक्रय किए जा रहे दूध की रैपिड किट से जांच कर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत नमूने जांच वास्ते लिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी किरन सेंगर ने फूप स्थित केशव सिंह की डेयरी,…

