जिले की पांचों विधानसभा, 29 मंडल और 1580 बूथों तक पहुंचेगा अभियान
गांव-गांव जनसंपर्क कर संगठन की गतिविधियों को देंगे विस्तार-डॉ रमेश दुबे
भिण्ड – भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित सेवा दूत अभियान को जिले में जमीनी स्तर पर सर्वव्यापी और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. रमेश दुबे को सेवा दूत अभियान का जिला समन्वयक नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से जिले में अभियान को नई गति मिलने और संगठनात्मक गतिविधियों का विस्तार होने की उम्मीद है।
भाजपा की इस पहल के अंतर्गत जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में अभियान को व्यापक रूप से संचालित किया जाएगा। इसके लिए जिले के शक्ति केंद्रों, 29 मंडलों एवं 1580 बूथ केंद्रों तक संगठनात्मक स्तर पर कार्ययोजना बनाकर कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जाएगा।
अभियान के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर जनसंपर्क करेंगे तथा आमजन से संवाद स्थापित कर सेवा और संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाएंगे। पार्टी का उद्देश्य अभियान को केवल संगठनात्मक कार्यक्रम तक सीमित न रखते हुए इसे जनभागीदारी से जोड़ना और समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना है।
डॉ. रमेश दुबे को जिला समन्वयक की जिम्मेदारी मिलने के बाद जिले में अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन, विधानसभा स्तर पर समन्वय तथा मंडल एवं बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर रहेगा।
भाजपा संगठन के इस अभियान के माध्यम से जिले में जनसंपर्क को और अधिक मजबूत बनाने के साथ सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
सेवा दूत अभियान के कार्यक्रमों के माध्यम से जनता को किया जाएगा जागृत-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म उत्सव के अवसर पर 125 दिसंबर तक सेवा दुत अभियान के माध्यम से अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसमें सेवा एवं जनसंपर्क, संगठनत्मक गतिविधियां, स्वच्छता अभियान से लेकर समाज के अंतिम लक्ष्य तक योजनाओं एवं वृक्षारोपण रचनात्मक कार्यक्रम जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।


