Author: Jagran Today

भिण्ड। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप अजितनाथ भिण्ड द्वारा दिगंबर जैन फेडरेशन चंबल रीजन के निर्देशानुसार एवं दशलक्षण महापर्व के प्रभावना अभियान के अंतर्गत रविवार को गौरी किनारा स्थित 1008 चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मन्दिर में धार्मिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर धर्मलाभ अर्जित किया। सुबह 7 बजे से ही सोशल ग्रुप के सदस्यों और श्रद्धालुओं का मन्दिर परिसर में जमावड़ा शुरू हो गया था। सभी ने एक साथ भगवान श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम के दौरान सौधर्म इन्द्र बनकर पारसनाथ भगवान पर प्रथम कलश करने का सौभाग्य शिक्षक आशीष…

Read More

– युवाओं ने ली नशा मुक्ति की शपथ भिण्ड। मेरा युवा भारत केन्द्र भिण्ड द्वारा चौ. रूपनारायण दुबे समाज कल्याण समिति के सहयोग से ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियानÓ का सफल उद्घाटन समारोह कैलाशी मैरिज गार्डन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत अध्यक्ष सरोज बघेल, जनपद सीईओ शालू दोहरे, आबकारी विभाग के एसआई केके शर्मा, जेड प्लस स्कूल के संचालक संजय सिंह कुशवाह, कैलाशी मैरिज गार्डन के संचालक राकेश शर्मा और जिला युवा अधिकारी आशुतोष साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के संस्थापक सुनील दुबे ने की, मंच संचालन माय…

Read More

भिण्ड। टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) को लेकर जिले के शिक्षकों का आक्रोश रविवार को सड़कों पर उतर आया। लंबे समय से अपनी मांगों की अनदेखी से नाराज शिक्षकों ने एकजुट होकर कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया और शासन-प्रशासन के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। इस प्रदर्शन में शिक्षकों का समर्थन करने पहुंचे कांग्रेस नेता भरत चौधरी ने शिक्षकों की मांगों को जायज ठहराते हुए आंदोलन की अगुवाई की। कलेक्ट्रेट परिसर में मौजूद शिक्षकों को संबोधित करते हुए भरत चौधरी ने कहा कि शिक्षा और शिक्षकों के हितों से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा। टीईटी परीक्षा से…

Read More

मौ/भिण्ड – मौ नगर के बार्ड न 07 के निवासी रवि प्रकाश उर्फ लला जैन पुत्र ज्ञान चन्द जैन उम्र 45 ने डा अशोक जैन का मकान पर एक गोदाम किराये पर लिए था, जिसमें लगभग 05 लाख का जूता, चप्पल, सैंडल, का सामान रखा हुआ था, 18 सितंबर को रात में गोदाम में आग लगने की जानकारी मिली, वैसे ही रात में लोगो ने तुरंत मिलकर पानी डाला लेकिन तब तक बहुत देर हो गई थी. जिसमे गोदाम में रखे जूता, चप्पल, सैंडल, आदि जलकर राख हो गया था, जिसकी कीमत फरियादी की और से लगभग 5 लाख से…

Read More

– सीईओ जिला पंचायत ने संबंधित सरपंच, सचिव एवं नगरीय निकाय सीएमओ को दिए निर्देश भिण्ड। भिण्ड-ग्वालियर हाइवे पर गौवंश के बैठने के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसके मद्देनजर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत वीरसिंह चौहान ने हाइवे के किनारे पड़ने वाली ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव एवं नगरीय निकायों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को पत्र जारी किए हैं। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत वीरसिंह चौहान ने इस कारण से हाइवे के किनारे पड़ने वाली ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव एवं नगरीय निकायों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को पत्र जारी कर निर्देशित किया गया है कि उनके क्षेत्रांतर्गत आने…

Read More

भिण्ड। इंदौर में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम का सीधा प्रसारण शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया के निर्देश पर गौरी सरोवर स्थित बिहारी पार्क पर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाकर सैकड़ों छात्रों को लाइव कार्यक्रम दिखाया गया। कार्यक्रम की व्यवस्था वरिष्ठ नेता रामहर्ष सिंह कुशवाह, संगठन मंत्री मुकेश गर्ग, डॉ. अनिल भारद्वाज एवं उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह भदौरिया, शिवशंकर सिंह भदौरिया ने संभाली। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता रामहर्ष सिंह कुशवाह ने कहा कि इंदौर में राहुल गांधी छात्रों से संवाद कर रहे हैं और भिण्ड…

Read More

– फिल्म शुरू होने से पहिले हनुमान चालीसा का पाठ – ग्वालियर भिण्ड हाईवे को लेकर सरकार की सद्बुद्धि के लिए होगी सामूहिक प्रार्थना – 22 सितंबर को ग्वालियर डीबी मॉल में होगा कार्यक्रम भिण्ड। सिद्ध संत नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म को भिण्ड जिले का संत समाज 22 सितंबर को डीबी मॉल ग्वालियर में देखेगा। अखिल भारतीय संत समिति जिला अध्यक्ष तेजपुरा सांई धाम मन्दिर के महंत संत कालीदास महाराज ने बताया कि संत समाज ने हमेशा सच्चाई के लिए, धर्म की रक्षा के लिए, मानव जीवन बचाने के ग्वालियर भिण्ड हाईवे अभियान में भिण्ड की…

Read More

-मंत्री शुक्ला के मुख्य आतिथ्य में मौ में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर का आयोजन भिण्ड। नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला के मुख्य आतिथ्य में तहसील कार्यालय मौ में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 364 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 328 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया तथा शेष 36 आवेदनों का संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निराकरण हेतु निर्देशित किया गया। जनसुनवाई के दौरान मंत्री शुक्ला, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक तथा जिला पंचायत सीईओ द्वारा कुल 67 आवेदन प्राप्त किए गए, जिन्हें संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही हेतु…

Read More

– सीएमओ कक्ष में मृत गाय रखकर की नारेबाजी, आवारा पशुओं की व्यवस्था पर उठे सवाल गोहद/भिण्ड। भगवान श्रीकृष्ण की नगरी के रूप में पहचान रखने वाले गोहद में आवारा गौवंश की स्थिति को लेकर गोसेवकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। नगर में सड़कों और गलियों में भटकने वाली गायों को लेकर समय-समय पर शिकायतें सामने आती रही हैं, लेकिन जिम्मेदारों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं करने के आरोप लगाए जा रहे हैं। इसी क्रम में नगर में एक गाय गड्ढे में गिर गई। गोसेवकों ने गाय को गड्ढे से बाहर निकालने के लिए नगर पालिका प्रशासन को सूचना देकर…

Read More

– जन विश्वास अभियान अंतर्गत ग्रामवासियों से संवाद कर जानीं समस्याएं भिण्ड। जन विश्वास अभियान अंतर्गत कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने शुक्रवार को विकास खण्ड गोहद के ग्राम घमूरी और छैंकुरी का भ्रमण कर ग्रामवासियों से संवाद किया और उनकी समस्याएं जानीं। कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने ग्राम पंचायत घमूरी में ग्राम वासियों से संवाद किया और उनकी खारे पानी, कच्चे रास्तों, बिजली केबल, इत्यादि की समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामवासियों की फार्मर आईडी/ पीएम किसान सम्मान निधि का पंजीयन मौके पर कराया तथा फौती नामांतरण के एक आवेदन पर तत्काल…

Read More