ब्राह्मण महासभा ने चल समारोह के लिए विभिन्न ग्रामो में किया जनसम्पर्क
11 मई को होने वाले भगवान परशुराम चल समारोह में सम्मलित होने के लिए किया आग्रह
पण्डित दीपक चौधरी📞9826231755
भिण्ड ब्यूरो – भगवान परशुराम चल समारोह की तैयारियां जोरों पर चल रहीं है शहर के वार्डो से लेकर ग्रामीण अंचल तक हर हर परशुराम की गूंज सुनाई दे रही है । मिडिया को जारी विज्ञप्ति में दीपक चौधरी ने बताया है कि ब्राह्मण महासभा ने रविवार को पिडौरा ,अमलेहड़ा, ऐंतहार ,जौरी ब्राह्मण ,खेरिया थापक ,गिजुर्रा ,लाडमपुरा , बरोही आदि एक दर्जन ग्राम पंचायतों मे सघन जनसम्पर्क किया गया । उक्त ग्राम पंचायतों के धर्म प्रेमी बंधुओ से 11 मई को होने वाले भगवान परशुराम के भव्य चल समारोह में शामिल होने का पीली चिट्ठी से स्नेहल आमंत्रण दिया ।जनसम्पर्क में प्रमुख रूप से सतीश जोशी देवेश शर्मा राजमणि शर्मा मुकेश शर्मा राहुल थापक सुनील चौधरी दीपू दुबे वीरेंद्र पाठक चंद्रकांत पाठक अनिल दौनेरिया भूरे दीक्षित महेंद्र शर्मा सूरज बरुआ मोनू थापक राजा जोशी दिनेश थापक आदित्य पुरोहित पुरखा अनिल शर्मा कल्लू पाठक आदि लोग शामिल रहे ।


