- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
गोहद। संत शिरोमणि रविदास महाराज की 650वीं जयंती की रथ यात्रा गोहद नगर मण्डल से चितोरा मण्डल के लिए गई, गोहद नगर मण्डल अध्यक्ष विवेक जैन ने नगर का भ्रमण कराया। रथ यात्रा में भाजपा अजा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र आर्य, भिण्ड जिले के प्रभारी राकेश माहौर, जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र रीतौरिया, अमर सिंह, ध्यानेन्द्र सिंह, सोनू करोसिया, सोनू माहौर, वीपी गुर्जर, अर्चना शर्मा आदि कार्यकर्ता शामिल हुए।
भिण्ड। जिले में किसानों को खाद प्राप्त करने में आ रही परेशानियों को लेकर धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया पिंकी ने सरकार से किसानों की समस्याओं का तत्काल निराकरण करने की मांग की है। आज सुबह खाद वितरण केन्द्र पर काफी संख्या में किसान लाइनों में लगे थे, उक्त स्थान पर तत्काल पहुंचकर किसानों की समस्याओं को देखा एवं सुना उसके पश्चात किसानों की खाद की संबंधित समस्याओं को लेकर उन्होंने जिला अधिकारी रामसुजान शर्मा एवं जिला वितरण अधिकारी अमित जैन से मुलाकात की। उनकी बात को तत्काल संज्ञान में लेकर खाद वितरण के लिए दो अतिरिक्त काउंटर खोले गए एवं टोकन…
भिण्ड। जिले की एण्डोरी थाना पुलिस ने मारपीट के मामले में छह माह से फरार चल रहे पांच हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार गत 20 मार्च को फरियादी ने थाना एण्डोरी पर में शिकायत की थी। जिस पर अपराध क्र.27/2026 धारा 115(2), 296, 351(3), 3(5) बीएनएस का पंजीबद्ध किया गया तथा विवेचना के दौरान आए साक्ष्य के आधार पर से प्रकरण मे धारा 64(2)एफ, 64(2)के बीएनएस इजाफा की गई थी। पुलिस अधीक्षक भिण्ड सूरज कुमार वर्मा ने मामले को गंभीरता से लिया तथा एएसपी प्रदीप पटेल के निर्देशन एवं एसडीओपी गोहद महेन्द्र सिंह…
मेहगांव। सड़कों पर लावारिश घूम रहे गौवंश की दुर्दशा और लंपी वायरस के बढ़ते खतरे को लेकर गौ सेवकों ने एसडीएम नवनीत शर्मा से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपकर इस गंभीर समस्या के स्थाई समाधान की मांग उठाई। मुलाकात के दौरान गौ सेवकों ने एसडीएम को बताया कि मुख्य सड़कों, चौराहों और बाजारों में दिन-रात गोवंश का जमावड़ा बना रहता है। इससे न केवल तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, बल्कि बेजुबान मवेशी भी अकाल मौत का शिकार हो रहे हैं। इसके साथ ही, क्षेत्र में लंपी वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा…
– बुढ़वा मंगल मेले को लेकर मंत्री ने की अधिकारियों के साथ बैठक भिण्ड। नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने दंदरौआ धाम में आगामी 22 सितंबर बुढ़वा मंगल को आयोजित होने वाले मेले की तैयारियों के संबंध में महामंडलेश्वर महंत रामदास महाराज की अध्यक्षता में दंदरौआ धाम परिसर में अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में मंत्री शुक्ला ने कहा कि बुढ़वा मंगल 22 सितंबर के दिन मन्दिर में भव्य मेले का आयोजन होगा। उन्होंने बुढ़वा मंगल से पूर्व बिजली एवं पानी की व्यवस्था, श्रद्धालुओं के लिए मंदिर में आने एवं दर्शन उपरांत निकासी की उचित व्यवस्था करने अधिकारियों…
भिण्ड। मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने जिले के विभिन्न अंचलों से आए 130 आवेदकों की समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण करने के संबंध में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत वीर सिंह चौहान, अपर कलेक्टर द्वारा भी आवेदकों की समस्याओं पर जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने गंभीर बीमारी से संबंधित इलाज, विद्युत बिलों में सुधार, हैण्डपंपों का संधारण, पेंशन, सड़क दुघर्टना सहायता, हितग्राही मूलक योजनाओं, बीपीएल राशन कार्ड एवं जमीन पर कब्जा से संबंधित आवेदनों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
– उत्कृष्ट विद्यालय के छात्रों ने ली निरक्षरता मिटाने की शपथ भिण्ड। शहर के उत्कृष्ट उमावि क्र.एक में मंगलवार को एनएसएस इकाई द्वारा अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम विद्यालय के प्राचार्य पीएस चौहान के निर्देशन एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. धीरज सिंह गुर्जर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवक, छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने देश से निरक्षरता को जड़ से मिटाने की सामूहिक शपथ ली और सभी ने संकल्प लिया कि वे साल में कम से कम एक निरक्षर व्यक्ति को साक्षर बनाने का प्रयास जरूर…
भिण्ड। जिले के ग्राम अकोड़ा निवासी अमन शर्मा का चयन भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर हुआ है। अमन शर्मा के सेना में अधिकारी बनने की खबर मिलते ही गांव और आसपास के क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। अमन शर्मा, अखिलेश शर्मा के सुपुत्र एवं रामअवतार शर्मा के सुपौत्र हैं। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और लगन के बल पर यह सफलता हासिल कर अपने परिवार के साथ-साथ पूरे भिंड जिले का नाम रोशन किया है। अमन की इस उपलब्धि पर उनके निवास स्थान पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। परिजनों और…
भिण्ड। जिले में खाद वितरण को लेकर किसानों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खाद की कमी और वितरण की अव्यवस्थित व्यवस्था के कारण किसानों को घण्टों कतारों में खड़ा रहना पड़ रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी भिण्ड शहर के अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह भौरिया पिंकी ने आरोप लगाया है कि समय पर खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है, जिससे खेती का काम प्रभावित हो रहा है। उनका कहना है कि भिण्ड, मेहगांव लहार, अटेर और गोहद क्षेत्र के किसानों के साथ खाद प्राप्त करने के लिए भटकना पड़ रहा है, जबकि संबंधित क्षेत्रों में खाद वितरण…
भिण्ड। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शा. एमजेएस महाविद्यालय भिण्ड में मप्र शासन उच्च शिक्षा विभाग के दिशा निर्देशानुसार आईआईटी दिल्ली से एमओयू के तहत स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वाधान में एआई और फिनटेक सर्टिफिकेट कोर्स प्रशिक्षण हेतु विद्यार्थियों का चयन हेतु लिखित परीक्षा मंगलवार को लर्निंग मेनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से आयोजित की गई। उच्च शिक्षा विभाग मप्र शासन विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर की तकनीकी शिक्षा, आधुनिक कौशल एवं रोजगार के नए अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से औद्योगिक इंटरफेस एवं प्रौद्योगिकी हस्तांतरण हेतु फाउण्डेशन फॉल इनोवेशन एण्ड टेक्नोलॉजी ट्रांसफर, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली के साथ एमओयू किया…

