– दोनों डेयरियों पर गंदगी पाई जाने पर दिया नोटिस
भिण्ड, 19 अक्टूबर। दीपावली के त्यौहार के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग ने दूध, दूध से बने खाद्य पदार्थों, मिठाईयां एवं अन्य पदार्थ की अभियान चलाकर सघन जांच की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी रेखा सोनी एवं किरण सेंगर ने राजस्व दल के साथ फूप स्थित जागेश्वर डेयरी से मीठा मावा एवं घी के सैंपल लिए।
इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने तहसील अटेर के ग्राम अनुरुद्धपुरा में स्थित मुकेश ओझा की श्याम डेयरी से पनीर एवं घी के नमूने खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के अंतर्गत जांच हेतु एकत्र किए। दोनों डेयरियों पर गंदगी पाए जाने से खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत धारा 32 का नोटिस प्रस्तावित किया गया है।


