- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
इंदौर में होने वाले ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिला कांग्रेस शहर की बैठक आयोजित
भिण्ड। 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित होने वाले कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी भिण्ड शहर के कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई। जिसका नेतृत्व अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया ‘पिंकी ने किया। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों एवं अधिक से अधिक छात्र-युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी प्रदेश के छात्र-युवाओं से संवाद करेंगे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया ‘पिंकी ने कहा कि कांग्रेस संगठन का प्रयास है…
भिण्ड। अटेर विधायक हेमंत सत्यदेव कटारे ने संपूर्ण प्रदेश के शिक्षक संघों की परेशानी पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर राज्य में शिक्षा का अधिकार अधिनियम वर्ष 2010 से लागू है, परंतु वर्तमान में बिना पात्रता परीक्षा (टेट) के सेवा में लिए जाने हेतु यह नियम वर्ष 2010 से पूर्व के नियुक्त शिक्षकों पर भी प्रभावी किया जा रहा है। विधायक कटारे ने कहा कि वर्तमान में लंबे सेवाकाल के पश्चात इन शिक्षकों पर पात्रता परीक्षा की अनिवार्यता लागू होने से उनमें मानसिक तनाव, असुरक्षा एवं भविष्य को लेकर चिंता का वातावरण निर्मित हुआ है। इतने वर्षों की…
भिंड -भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता सेवा का संकल्प लेकर अभियान के रूप में घर-घर पहुंचकर जनता को शासन की योजनाओं से अवगत कराते हुए योजनाओं का लाभ हर नागरिक को दिलाने का कार्य करेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से पूरे एक महा सेवा संकल्प के रूप में यह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे उक्त वक्तव्य देते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ रमेश दुबे नयागांव मंडल के कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे वहां 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाई जाने वाले 13 सूत्रीय सेवा जनसंपर्क एवं जागरूकता कार्यक्रमों की विस्तृत योजना बनाई। डॉ रमेश दुबे ने कहा यह…
लहार /भिण्ड। लहार थाना क्षेत्र में सिकरी जागीर मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़न्त हो गई। हादसे में बाइक सवार मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को लहार सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। घटना गुरुवार दोपहर की है। जानकारी के अनुसार दोनों बाइकों की रफ्तार अधिक होने के कारण आमने-सामने टक्कर होने की बात सामने आई है। टक्कर में छोटू उर्फ दिग्विजय उम्र 20 वर्ष पुत्र रामनरेश और उसकी मां गुड्डी देवी उम्र 40 वर्ष पत्नी रामनरेश निवासी लालपुरा गंभीर…
– जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामेशष बघेल ने बाढ़ग्रस्त गांवों का किया दौरा भिण्ड। जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल ने कांग्रेसजनों के साथ क्वारी नदी से प्रभावित बाढ़ग्रस्त गांवों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने बाढ़ से फसलें बर्बाद होने, गांवों का संपर्क टूटने,बिजली एवं पेयजल की समस्या से उन्हें अवगत कराया। बघेल ने बताया कि क्वारी नदी में अचानक आई बाढ़ के कारण कनकूरा, बड़ी डिड़ी, छोटी डिड़ी, मिरचौली, मनफूल का पुरा, चांसड़, बिरगवां, सांगली, कमई, सिमराव, परा और जवासा, रछेड़ी सहित आस-पास के कई गांव प्रभावित हुए हैं। कई स्थानों पर…
भिण्ड। अटेर के हाईस्कूल परा में आयोजित जिला स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में विकास खण्ड लहार के शा. कन्या उमावि की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-19 बालिका कबड्डी का खिताब अपने नाम कर लिया है। विजेता टीम की खिलाड़ी प्रतिदिन लहार स्थित इंडोर स्टेडियम में युवा समन्वयक अनिल श्रीवास और इन्दिरा गांधी स्टेडियम के पवन कुमार के मार्गदर्शन में कड़ा अभ्यास करती हैं, जिसकी बदौलत मैदान पर यह उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला। टीम की इस ऐतिहासिक जीत पर विद्यालय के प्राचार्य प्रदीप शर्मा, टीम मैनेजर संजय वर्मा और कोच प्रियंका भदौरिया सहित समस्त स्कूल स्टाफ ने खिलाड़ियों…
भिण्ड। विद्या भारती द्वारा मार्गदर्शित ग्राम भारती शिक्षा समिति द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मन्दिर विद्यालयों में 25 सितंबर को 11 बजे एक साथ सामूहिक वन्दे मातरम् गीत गायन होगा। जिला समिति एवं प्रधानाचार्य बैठक को संबोधित करते हुए सह प्रांत प्रमुख रामदयाल लहरपुरे ने कहा कि हम सभी के लिए यह बहुत ही गौरव की बात है कि संपूर्ण भारत में एक साथ, एक समय, एक लय, एक स्वर में एक करोड़ जन संपूर्ण वन्दे मातरम् का सामूहिक गायन कर विश्व रिकार्ड बनाएंगे। इसके लिए प्रांतीय और जिला समिति के पदाधिकारी विद्यालय में तैयारी हेतु प्रवास कर रहे हैं। आगे…
भिण्ड। नगर निगम क्षेत्र वार्ड क्र.14 जवासा में कांग्रेस की वार्ड स्तरीय बैठक खांड वाले हनुमानजी के आश्रम में आयोजित की गई। जिसमें वार्ड कमेटी के गठन, संगठन विस्तार और आगामी नगरीय निकाय चुनावों की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से पवन जाटव को वार्ड अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस दौरान एक बड़ी सियासी हलचल देखने को मिली, जब भाजपा की बूथ अध्यक्ष नैनश्री गर्ग ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस पदाधिकारियों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया पिंकी ने कहा कि वार्ड 14 के मेरे…
– महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का हुआ स्वागत मेहगांव। नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला की अध्यक्षता में गुरुवार को शिवशक्ति गार्डन में मण्डल कार्यसमिति की माह की कामकाजी बैठक आयोजित हुई। जिसमें क्षेत्रीय विकास, जनहित कार्यक्रमों की समीक्षा तथा आगामी रैलियों व जनसभाओं की रूपरेखा पर चर्चा की गई। बैठक के आरंभ में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बबली तोमर का फूलमाला पहनाकर व पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। मंत्री राकेश शुक्ला ने अपने संबोधन में बताया कि महिला सशक्तिकरण तथा स्थानीय स्तर पर जनसमस्याओं के त्वरित समाधान हेतु संगठनिक कार्यों…
भिण्ड। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के बीएलसी घटक अंतर्गत हितग्राहियों की पात्रता जांच मामले में 13 पटवारियों पर की गई दण्डात्मक कार्रवाई के विरोध में मप्र पटवारी संघ जिला भिण्ड लामबंद हो गया है। पटवारी संघ ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर तत्कालीन अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) भिण्ड द्वारा 13 पटवारियों की दो-दो वेतनवृद्धियां असंचई प्रभाव से रोके जाने के आदेश को प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के विपरीत और एकपक्षीय बताते हुए इसे तत्काल निरस्त करने की मांग की है। पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष विनायक सिंह तोमर एवं जिला सचिव सौरभ भदौरिया द्वारा सौंपे गए ज्ञापन के अनुसार तत्कालीन एसडीएम (राजस्व) भिण्ड…

