- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
– निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन लहार / भिण्ड। सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा बैठक के दौरान लहार एसडीएम महेन्द्र सौजन्य द्वारा पटवारियों के साथ कथित रूप से किए गए अभद्र और अमर्यादित व्यवहार को लेकर मप्र पटवारी संघ ने कड़ा विरोध जताया है। संघ के जिलाध्यक्ष विनायक सिंह तोमर के नेतृत्व में पटवारियों के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को जिला कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। समीक्षा बैठक के नाम पर अपमानित करने का आरोप कलेक्टर को दिए ज्ञापन में उल्लेख किया गया…
भिण्ड। कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा के निर्देशों का पालन करते हुए नगर पालिका प्रशासन ने शहर की सफाई और प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कमर कस ली है। इसी कड़ी में नगर पालिका सीएमओ वीरेन्द्र चक्रवर्ती ने वार्ड क्र.39 का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वार्ड क्र. 39 के स्थानीय पार्षद भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने वार्ड के विभिन्न मोहल्लों और मुख्य मार्गों में जाकर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान जिन खम्बों पर लाइटें बंद थीं या जहां नई लाइटों की आवश्यकता थी, उन्हें तुरंत चिह्नित किया गया। सीएमओ चक्रवर्ती ने मौके पर मौजूद…
– कलेक्टर ने कार्रवाई का प्रस्ताव भेजा भोपाल – सिविल सर्जन ने 2 स्टाफ नर्स को किया निलंबित भिण्ड। शहर के हाउसिंग कॉलोनी स्थित श्रीधाम क्लिनिक पर इलाज के दौरान 17 वर्षीय किशोरी जान्हवी तोमर निवासी मोहन सिंह का पुरा, नुन्हाटा की संदिग्ध मौत के मामले में जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा द्वारा गठित तीन सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट सामने आने के बाद एमडी मेडिसिन डॉ. विनीत गुप्ता और नर्सिंग स्टाफ की गंभीर लापरवाही उजागर हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर के निर्देश पर जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ.…
भिण्ड। जिले के लहार थाना क्षेत्र में पीछे से बाइक पर आए तीन नकाबपोश बदमाशों ने बाइक से गांव लौट रहे देवर-भाभी को रहावली से रावतपुरा के मध्य रास्ते में रोक कर कट्टा अड़ाकर लूट लिया। घटना बुधवार शाम की है। जानकारी के मुताबिक गहेली निवासी विकास बघेल पुत्र रमेश बघेल अपनी भाभी शिवानी को लेने इंदुर्खी गांव गए थे। वहां से दोनों बाइक पर सवार होकर अपने गांव गहेली लौट रहे थे। वे रहावली होते हुए रावतपुरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से एक बाइक पर तीन नकाबपोश बदमाश आए और सुनसान रास्ते पर बाइक रुकवा…
– संदेह पाए जाने पर चार नमूने जांच के लिए भोपाल भेजे भिण्ड। कलेक्टर एवं अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा प्रशासन किरोड़ीलाल मीणा के निर्देशन में खास सुरक्षा अधिकारी किरण सेंगर ने चलित प्रयोगशाला एवं रैपिड किट के माध्यम से भिण्ड शहर में स्थित डेयरियों एवं दुग्ध वाहनों के दूध की गुणवत्ता की जांच की। आरती शिवहरे फूड लैब केमिस्ट ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी किरण सेंगर के साथ अटेर रोड पर स्थित लाला डेयरी एवं परी डेयरी पर ड्रमों एवं टंकियों में भरे दूध की रैपिड किट से जांच की। औद्योगिक क्षेत्र भिण्ड में स्थित अमन डेरी पर संग्रहित दूध की…
भिण्ड। जिला दण्डाधिकारी किरोड़ीलाल मीणा ने आयुध अधिनियम 1959 की धारा 17(3)बी में निहित प्रावधानों का प्रयोग करते हुए आर्म्स लाइसेंसी दर्शन सिंह पुत्र हरनाम सिंह निवासी ग्राम रायपुरा, रुद्रप्रताप जाटव निवासी रायपुरा एवं मेवालाल पुत्र कुमेर सिंह निवासी रिनिया का शस्त्र लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। निलंबन काल में आर्म्स एवं एम्यूनेशन सहित शस्त्र लायसेंस को थाने में जमा करने के निर्देश दिए हैं। आर्म्स लायसेंसी दर्शन सिंह, रुद्रप्रताप जाटव एवं मेवालाल के विरुद्ध थाना दबोह में अपराध क्र.157/25 धारा 296, 125, 331(6), 324(6), 326(जी), 110, 191(1), 192(2), 191(3), 351(3) बीएनएस के तहत पंजीबद्ध होने के फलस्वरूप…
भिण्ड। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी अकोड़ा मण्डल की कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए भिण्ड विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन से प्रारंभ होने वाला यह सेवा अभियान जनसेवा और समाज के प्रति समर्पण का अवसर है। सभी कार्यकर्ता पूरी सक्रियता के साथ अभियान में सहभागिता करें। भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ. तरुण कुमार शर्मा ने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के प्रत्येक कार्यक्रम को बूथ एवं मंडल…
भिण्ड। मप्र सरकार एक तरफ स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर रही है, वहीं दूसरी तरफ भिण्ड जिला अस्पताल में बैठे कुछ अधिकारी-कर्मचारी सरकार की मंशा पर पलीता लगा रहे हैं। मामला जिला अस्पताल में पदस्थ स्टाफ नर्सों के साथ हो रहे अन्याय से जुड़ा है। बताया गया है कि मप्र शासन के वित्त विभाग के आदेश में नवनियुक्त कर्मचारियों को 3 वर्ष की परिवीक्षा अवधि में 70, 80 व 90 फीसदी के मान से वेतन दिया जाता है और 3 वर्ष पूर्ण होने पर 100 फीसदी सातवां वेतनमान और तीन साल का एरियर एक मुश्त…
भिण्ड। सांदीपनी शा. बालक उमावि मौ में अध्ययनरत कक्षा नौ का छात्र गत सात सितंबर को सुबह 6 बजे अपने ग्राम छैकुरी से मौ पढ़ने के लिए साइकिल से निकला था। छात्र मानव शाक्य पुत्र विक्रम शाक्य उम्र 16 वर्ष जब शाम तक न तो स्कूल पहुंचा और न ही वापिस घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों ने इधर-उधर तलाश करने के बाद मौ पुलिस थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। दूसरे दिन गांव से कुछ दूरी पर सड़क किनारे साइकिल पड़ी थी और बरसात के पानी से भरे गड्ढे में उसका शव तैरता हुआ मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस…
– गौरई गांव के पास हुआ हादसा, चार बच्चों को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा भिण्ड। रौन थाना क्षेत्र ग्राम गौरई के पास बुधवार को सुबह करीब साढ़े सात बजे एक निजी विद्यालय की बस और डंपर के बीच जोरदार टक्कर हो गई है। इस घटना के दौरान बस में सवार आधा दर्जन बच्चें घायल हो गए। इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रभारी प्रभांशु दुवे ने तत्काल मछण्ड की 108 एंबुलेंस को घटना स्थल के लिए रवाना किया। मौके पर पहुंचे मछण्ड 108 के ईएमटी जितेन्द्र राजावत और…

