Author: Jagran Today

राधाकृष्ण यादव  ✍️ भिण्ड, 19 अक्टूबर। मप्र जन अभियान परिषद से संबद्ध भावना प्रिंस शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति गोहद सेक्टर मौ द्वारा संचालित नवांकुर सखी प्रकृति, संस्कृति, संरक्षण, कार्यक्रम के अंतर्गत शक्ति से सृजन अभियान में गोहद के ब्लॉक समन्वयक बृजेंद्र शर्मा द्वारा वार्ड 13 द्वारिकापुरी में शंकर भगवान के मन्दिर पर संकीर्तन एवं देवी गीत कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें पूर्व पार्षद मुन्नीदेवी, शांतिदेवी, रमादेवी, कमला देवी, गुड्डी बाई, रानी शर्मा, ममता बाई, लाली जाटव, सावित्री राठौर, प्रीतीबाई, कैलाशी जाटव, रामदेवी जाटव, नवांकुर संस्था के सचिव सुल्तान सिंह मौर्य पार्षद, समाजसेवी राजकुमार गोयल शिक्षक, अंकित गोयल, छोटू जाटव, कमलेश…

Read More

– तीन दिन में एक खाते से निकले 12 लाख, दूसरे खाते से भी उड़ाई 2.63 लाख की रकम भिण्ड, 19 अक्टूबर। दबोह नगर में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। अज्ञात ठग ने नगर के वार्ड क्र.8 निवासी एक व्यक्ति के यूको बैंक के दो खातों से धोखाधड़ी कर कुल 14 लाख 63 हजार 70 रुपए 80 पैसे निकाल लिए। खाते से इतनी बड़ी रकम गायब होने की जानकारी लगते ही पीड़ित ने तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नं.1930 पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर दबोह पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर…

Read More

– स्वामित्व रजिस्ट्री में लापरवाही पर एसडीएम लहार की कार्रवाई भिण्ड, 19 अक्टूबर। जिले के लहार में स्वामित्व योजना के तहत रजिस्ट्री कार्य में लापरवाही बरतने वाले पटवारियों पर लहार एसडीएम प्रदीप मिश्रा ने सख्ती दिखाते हुए दो पटवारियों को निलंबित कर दिया, जबकि आठ पटवारियों को सेवा समाप्ति के प्रस्ताव संबंधी नोटिस जारी किए हैं। यह कार्रवाई एसडीएम को क्षेत्र भ्रमण के दौरान मिली शिकायतों और राजस्व कार्यों की समीक्षा के बाद संबंधित पटवारियों पर कार्रवाई की गई है। खास बात यह है कि नोटिस पाने वाले आठ पटवारी अभी अपनी परिवीक्षा अवधि भी पूरी नहीं कर सके हैं।…

Read More

भिण्ड, 19 अक्टूबर। सीईओ जिला पंचायत वीरसिंह चौहान ने सी.एम हेल्पलाईन की शिकायतों का निराकरण समय-सीमा में न किए जाने कारण पेजराम कुशवाह सचिव ग्राम पंचायत विण्डवा जनपद पंचायत भिण्ड को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। निलबंन काल में इनका मुख्यालय जनपद पंचायत अटेर नियत किया है। सीईओ ने आदेशित किया कि मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत भिण्ड से प्राप्त प्रस्ताव अनुसार समीक्षा बैठकों एवं दूरभाष पर बार-बार निर्देशित किये जाने के उपरांत भी ग्राम पंचायत विण्डवा के सचिव पेजराम कुशवाह द्वारा सीएम हेल्पलाईन के निराकरण में रुचि न लिए जाने के कारण ग्राम पंचायत विण्डवा में 10 शिकायतें…

Read More

भिण्ड, 19 अक्टूबर। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत वीरसिंह चौहान ने जनपद पंचायत भिण्ड की ग्राम पंचायत खादर गऊघाट के ग्राम रोजगार सहायक चरण सिंह जयन्त को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सीईओ चौहान ने सूचित किया है कि समीक्षा बैठकों एवं दूरभाष पर बार-बार निर्देशित किए जाने के उपरांत भी ग्राम रोजगार सहायक चरण सिंह जयंत द्वारा सीएम हेल्पलाईन के निराकरण में रुचि न लिए जाने के कारण ग्राम पंचायत खादर गऊघाट में 6 शिकायतें लंबित हैं। ग्राम वासियों ने बताया कि पंचायत में नहीं आते हैं। उक्त शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण न होने से जनपद पंचायत…

Read More

– फोटोकॉपी कराने दबोह बाजार आई थी किशोरी भिण्ड, 19 अक्टूबर। दबोह थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लापता हुई 16 वर्षीय किशोरी को महज 12 घण्टे के अंदर खोज निकालने में सफलता हासिल की है। किशोरी के अचानक लापता होने से परेशान परिजनों ने दबोह थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तलाश शुरू की थी। जानकारी के अनुसार दबोह थाना अंतर्गत ग्राम जगदीशपुरा निवासी वीर सिंह दोहरे की 16 वर्षीय पुत्री चाहना दोहरे घर से दबोह बाजार में फोटोकॉपी कराने के लिए आई थी, लेकिन काफी समय बीत जाने…

Read More

मेहगांव। न्यायालय ने हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाकर पांच हजार का अर्थदण्ड लगाया है। जानकारी देते हुए सहायक मीडिया सेल प्रभारी अनीष शर्मा एवं अपर लोक अभियोजक देवेश शुक्ला ने बताया कि एक मार्च 2024 को पप्पू स्या द्वारा थाना मेहगांव में सूचना दी कि 29 फरवरी 2024 को उसका भाई आसीन स्या एवं नंगू उर्फ नंगा उर्फ कृष्णकांत राजौरिया द्वारा पार्टी कर रहे थे, जहां दोनों का आपस में झगड़ा हो गया था। उक्त बात उसे आसीन स्या ने सुबह बताई थी। तत्पश्चात उसका भाई आसीन गाय चराने के लिए हार में गया था तथा…

Read More

भिण्ड। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप अजितनाथ भिण्ड द्वारा दिगंबर जैन फेडरेशन चंबल रीजन के निर्देशानुसार एवं दशलक्षण महापर्व के प्रभावना अभियान के अंतर्गत रविवार को गौरी किनारा स्थित 1008 चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मन्दिर में धार्मिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर धर्मलाभ अर्जित किया। सुबह 7 बजे से ही सोशल ग्रुप के सदस्यों और श्रद्धालुओं का मन्दिर परिसर में जमावड़ा शुरू हो गया था। सभी ने एक साथ भगवान श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम के दौरान सौधर्म इन्द्र बनकर पारसनाथ भगवान पर प्रथम कलश करने का सौभाग्य शिक्षक आशीष…

Read More

– युवाओं ने ली नशा मुक्ति की शपथ भिण्ड। मेरा युवा भारत केन्द्र भिण्ड द्वारा चौ. रूपनारायण दुबे समाज कल्याण समिति के सहयोग से ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियानÓ का सफल उद्घाटन समारोह कैलाशी मैरिज गार्डन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत अध्यक्ष सरोज बघेल, जनपद सीईओ शालू दोहरे, आबकारी विभाग के एसआई केके शर्मा, जेड प्लस स्कूल के संचालक संजय सिंह कुशवाह, कैलाशी मैरिज गार्डन के संचालक राकेश शर्मा और जिला युवा अधिकारी आशुतोष साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के संस्थापक सुनील दुबे ने की, मंच संचालन माय…

Read More

भिण्ड। टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) को लेकर जिले के शिक्षकों का आक्रोश रविवार को सड़कों पर उतर आया। लंबे समय से अपनी मांगों की अनदेखी से नाराज शिक्षकों ने एकजुट होकर कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया और शासन-प्रशासन के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। इस प्रदर्शन में शिक्षकों का समर्थन करने पहुंचे कांग्रेस नेता भरत चौधरी ने शिक्षकों की मांगों को जायज ठहराते हुए आंदोलन की अगुवाई की। कलेक्ट्रेट परिसर में मौजूद शिक्षकों को संबोधित करते हुए भरत चौधरी ने कहा कि शिक्षा और शिक्षकों के हितों से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा। टीईटी परीक्षा से…

Read More