भिण्ड, 19 अक्टूबर। औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर के समीप संचालित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय आश्रम में शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर भक्ति और अध्यात्म का अद्भुत संगम देखने को मिला।
आश्रम में नवरात्रि के नौ दिनों तक नौ देवियों की आकर्षक और दिव्य झांकी सजाई गई थी, जिसके दर्शन के लिए प्रतिदिन श्रद्धालु पहुंचते रहे। नवरात्रि के प्रथम दिन से ही आश्रम में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना, आरती और आध्यात्मिक प्रवचन का सिलसिला शुरू हो गया था, जो लगातार 9 दिनों तक चलता रहा। प्रतिदिन सुबह और शाम विशेष आरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में माताओं-बहनों सहित श्रद्धालुओं ने भाग लेकर सुख-शांति की कामना की।
सोमवार को हुआ समापन
9 दिवसीय इस भक्ति उत्सव का समापन सोमवार को विशेष हवन-पूजन और महाआरती के साथ किया गया। समापन समारोह में आश्रम में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। इस अवसर पर आश्रम की संचालिका ज्योति बहन ने उपस्थित सभी भक्तों को नवरात्रि और नवदुर्गा का गूढ़ आध्यात्मिक महत्व समझाया।
उन्होंने कहा कि मां दुर्गा के नौ रूप वास्तव में नारी शक्ति के नौ गुणों के प्रतीक हैं। हमें बाहरी आडंबर के साथ-साथ अपने अंदर की काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार जैसी बुराइयों को खत्म कर अपने अंदर पवित्रता, शक्ति, शांति और प्रेम के गुणों को धारण करना चाहिए, यही सच्ची नवरात्रि है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि नवरात्रि के बाद भी अपने जीवन में इन दिव्य गुणों को अपनाए रखें। कार्यक्रम के अंत में आश्रम परिवार की ओर से आए हुए सभी श्रद्धालु भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।
मन्दिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, घर-घर हुआ कन्या भोज
नवरात्रि के पावन पर्व पर नगर में भक्ति और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। माता रानी के दर्शन और पूजन के लिए मन्दिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माता रानी से परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। नवरात्रि के अवसर पर घर-घर कन्या भोज का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने छोटी-छोटी कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनका पूजन किया, भोजन कराया और उपहार भेंट किए। इसके बाद कन्याओं के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। सुबह से ही कन्या भोज को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिला। पूरे नगर में धार्मिक उत्साह और भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने माता रानी के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। नवरात्रि के इस पावन अवसर पर मंदिरों में पूजा-अर्चना और घरों में कन्या पूजन के साथ धार्मिक परंपराओं का श्रद्धापूर्वक निर्वहन किया गया।
Friday, November 27
BREAKING
- संविधान के मूल्यों से ही बनेगा जागरूक एवं जिम्मेदार समाज : शैलेश नारायण
- मौ थाना प्रभारी गुर्जर द्वारा चलाया गया कानून सुरक्षा अभियान
- लगभग 2 लाख 22 हजार नोनिहालों ने पी पोलियो की दो बूंद
- सेवा दूत अभियान को जिले में मिलेगी नई गति, डॉ. रमेश दुबे बनाए गए जिला समन्वयक
- नगर परिषद अध्यक्ष, सीएमओ ने किया विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण, कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने के दिए निर्देश
- अर्ध सैनिक बल कल्याण संगठन का ऐलान, एन एच 719पर 14 दिसंबर से नहीं देंगे टोल टैक्स
- ग्राम खेरिया चांदन में सेवादल युवा मंडल पखोजिया मौ ने मनाई भगवान बिरसा मुंडा जयंती
- जीतू पटवारी को सिंधिया फोबिया,सत्ता लोलुपता में खोया मानसिक संतुलन- डॉ. रमेश दुबे


