Author: Jagran Today

मेहगांव। नगर के रामलीला मैदान में रविवार को गुर्जर-प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज जयंती समारोह उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में समाज के बड़ी संख्या में शामिल हुए। पूरे कार्यक्रम स्थल पर सम्राट मिहिर भोज के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्वालियर ग्रामीण विधायक साहब सिंह गुर्जर, कांग्रेस नेता रणजीत सिंह गुर्जर एवं गुर्जर स्वाभिमान संघर्ष समिति भिण्ड जिला अध्यक्ष पिंटू गुर्जर द्वारा सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विधायक साहब सिंह गुर्जर ने गुर्जर-प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज के जीवन, शौर्य और गौरवशाली इतिहास पर…

Read More

भिण्ड। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा के दिशा-निर्देशन तथा एसडीएम गोहद विकास कैमोर एवं जिला आबकारी अधिकारी भिण्ड महेश कुमार गौड़ के मार्गदर्शन में रविवार को आबकारी वृत्त गोहद की टीम ने मालनपुर एवं गोहद चौराहा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान 3 प्रकरण कायम कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, वहीं कैडबरी फैक्ट्री के पास नहर किनारे से भारी मात्रा में गुड़ लाहन नष्ट कराया गया। आबकारी उपनिरीक्षक नरेन्द्र कुमार प्रजापति ने बताया कि रविवार को चलाए गए चेकिंग अभियान के तहत आरोपी रामनरेश पुत्र रामअवतार निवासी बूटी कुइया और विद्याराम पुत्र गडूराम निवासी तिलोरी मालनपुर के कब्जे से…

Read More

– दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप सिटी भिण्ड ने आयोजित किया प्रतिभा सम्मान समारोह भिण्ड। दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप सिटी भिण्ड द्वारा दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के संस्थापक अध्यक्ष स्व. प्रदीप कुमार सिंह कासलीवाल की षष्ठम पुण्यतिथि के अवसर पर प्रतिभा का सम्मान, संस्कारों का अभिनंदन भाव के साथ प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन दिगंबर जैन कीर्तिस्तंभ मन्दिर लश्कर रोड भिण्ड स्थित कार्यालय में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था सचिव अंशुल-आयशा जैन ने अतिथियों एवं उपस्थित सदस्यों के स्वागत, अभिनंदन एवं आभार के साथ किया। उन्होंने स्व. प्रदीप कुमार सिंह कासलीवाल के जीवन, व्यक्तित्व एवं सामाजिक तथा संगठनात्मक योगदान को स्मरण करते…

Read More

भिण्ड। गोहद थाना पुलिस ने चैन स्नेचिंग के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर उससे माल मशरूका बरामद किया है। जानकारी के अनुसार गत 3 जून को राधारानी मन्दिर के सामने सदर बाजार रोड गोहद में पल्सर मोटर साइकिल पर बैठे तीन अज्ञात आरोपी फरियादिया के गले मे पहना मंगलसूत्र छीन कर ले गए, जिस पर से थाना गोहद में अपराध क्र 131/26 धारा 304(2) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक भिण्ड सूरज कुमार वर्मा, एएसपी प्रदीप पटेल के निर्देशन में व एसडीओपी महेन्द्र कुमार गौतम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गोहद के नेतृत्व में अज्ञात आरोपियों…

Read More

– गौरी सरोवर पर गूंजा राष्ट्रगान भिण्ड। हम फाउण्डेशन द्वारा राष्ट्र के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ऐतिहासिक गौरी सरोवर पर 2 मिनट राष्ट्र के नाम राष्ट्रगान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रगान के सामूहिक गायन के दौरान पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति के भाव से ओत प्रोत हो गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. रमेश दुबे, हम फाउण्डेशन के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. इकबाल अली, प्रदेश वित्त महामंत्री प्रो. रामानंद शर्मा, प्रांतीय उपाध्यक्ष शैलेष सक्सेना, प्रांतीय समग्र विकास संयोजक दिनेश लोधी आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. रमेश दुबे…

Read More

भिण्ड। पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे घर पकड़ अभियान के तहत एएसपी प्रदीप पटेल के निर्देशन में तथा एसडीओपी लहार प्रवीण त्रिपाठी के मार्गदर्शन में असवार थाना पुलिस ने 315 बोर का कट्टा व कारतूस लेकर घूम रहे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार असवार थाना पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि बरहा नहर वाली रोड पर ग्राम बघावली मोड़ के पास एक व्यक्ति बारदात करने की नीयत से कट्टा लेकर घूम रहा है। थाना प्रभारी असवार ने तत्काल सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों का अवगत कराया एवं…

Read More

– भिण्ड आगमन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी का कांग्रेसजनों ने किया भव्य स्वागत भिण्ड। मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के भिण्ड आगमन बरेठा टोल प्लाजा पर जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद मालनपुर, गोहद, मेहगांव, गोरमी सहित विभिन्न स्थानों पर भी कांग्रेसजनों ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। दौरे के दौरान जीतू पटवारी ग्राम कचनावकलां पहुंचे, जहां उन्होंने प्रदेश कांग्रेस सचिव प्रमोद चौधरी की माताजी के निधन पर उनके निवास पहुंचकर एवं मेहगांव क्षेत्र में अन्य शोकाकुल परिवारों के बीच पहुंचकर शोक संवेदना…

Read More

– प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का मेहगांव में हुआ जोरदास स्वागत मेहगांव। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी एक दिवसीय दौरे पर मेहगांव पहुंचे। उनके साथ अटेर विधायक हेमंत कटारे का मेहगांव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर ब्लॉक अध्यक्ष देवेन्द्र निगम ने संविधान की पुस्तक एवं भारत रत्न बाबा साहब अंबेडरकर का छायाचित्र भेंटकर जोरदार स्वागत किया। संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सम्मान का यह भाव निश्चित ही विशेष रहा। इस अवसर पर जीतू पटवारी ने कहा कि देश बाबा साहब के संविधान से ही चलेगा। राहुल गांधी छात्रों की शिक्षा के प्रति गंभीरता के साथ विचार करते हुए छात्रों एवं भारत के भविष्य को लेकर हर समय कठिन संघर्ष करते हुए लड़ाई लड़ रहे है, क्योंकि देश के उत्थान और प्रगतिशील…

Read More

भिण्ड। शहर की चरमराई सफाई व्यवस्था और सार्वजनिक सुविधाओं को दुरुस्त करने के उद्देश्य से रविवार को नगर पालिका सीएमओ वीरेन्द्र चक्रवर्ती ने अचानक भिण्ड बस स्टैण्ड पहुंचकर जमीनी हकीकत का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान बस स्टैण्ड परिसर में चारों ओर अव्यवस्थाओं का आलम देखने को मिला। खासकर सार्वजनिक शौचालय की बेहद बदहाल और दयनीय स्थिति को देखकर सीएमओ ने कड़ी नाराजगी जताई। गंदगी और रखरखाव में घोर लापरवाही मिलने पर उन्होंने मौके पर ही शौचालय के केयरटेकर को जमकर फटकार लगाई और उसकी क्लास ली। सीएमओ वीरेन्द्र चक्रवर्ती ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि आम नागरिकों और…

Read More

– विधायक कुशवाह ने वाटर कूलर का किया लोकार्पण, युवाओं से किया आत्मीय संवाद भिण्ड। एमजेएस ग्राउण्ड में नवीन सार्वजनिक पेयजल (वाटर कूलर) का उद्घटन कर आमजन एवं खिलाड़ियों को स्वच्छ एवं शीतल पेयजल की सुविधा समर्पित की गई। इस अवसर पर विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने वाटर कूलर का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने उपस्थित युवाओं से आत्मीय संवाद भी किया तथा उनकी आवश्यकताओं, सुझावों और अपेक्षाओं को जाना। उन्होंने युवाओं से कहा कि क्षेत्र के विकास में उनकी सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है। युवाओं की ऊर्जा, सकारात्मक सोच और रचनात्मक सुझाव क्षेत्र के उज्ज्वल…

Read More