मेहगांव। न्यायालय ने हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाकर पांच हजार का अर्थदण्ड लगाया है।
जानकारी देते हुए सहायक मीडिया सेल प्रभारी अनीष शर्मा एवं अपर लोक अभियोजक देवेश शुक्ला ने बताया कि एक मार्च 2024 को पप्पू स्या द्वारा थाना मेहगांव में सूचना दी कि 29 फरवरी 2024 को उसका भाई आसीन स्या एवं नंगू उर्फ नंगा उर्फ कृष्णकांत राजौरिया द्वारा पार्टी कर रहे थे, जहां दोनों का आपस में झगड़ा हो गया था। उक्त बात उसे आसीन स्या ने सुबह बताई थी। तत्पश्चात उसका भाई आसीन गाय चराने के लिए हार में गया था तथा जब वह तीन बजे तक गाय लेकर घर वापस नहीं लौटा, तो वह उसे देखने के लिए गया था, जहां आसीन उसे कौहार पेंड़ा के पास मौ-मेहगांव रोड के किनारे खंती में गाय चराते हुऐ मिला। अपरांह लगभग 3.30 बजे आसीन उसके आगे गाय चरा रहा था, तभी अभियुक्त नंगू उर्फ नंगा उर्फ कृष्णकांत मोटर साइकिल से एक अन्य व्यक्ति के साथ आया और उसने भाई आसीन को झगड़े की बात को लेकर जान से मारने की नियत से हथियार से तीन-चार गोली चलाई, जो आसीन के सिर एवं शरीर में लगी तथा आसीन वहीं घायल होकर गिर गया। इसके बाद अभियुक्त नंगू उर्फ नंगा उर्फ कृष्णकान्त अपने साथी के साथ मोटर साइकिल से भाग गया। गोली की आवाज सुनकर आस-पास के लोग आ गए, जिन्होने 100 नंबर लगाकर पुलिस को बुलाया। उसी समय उसका भाई परदेशी स्या भी मौके पर आ गया। उन्होंने मौजूद लोगों की मदद से आसीन को घायल अवस्था में मेहगांव अस्पताल लेकर आए, वहां से इलाज के लिए भिण्ड रैफर कर दिया। भिण्ड अस्पताल पहुंचे, तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उक्त सूचना पर मेहगांव पुलिस ने नंगा उर्फ कृष्णकांत एवं अन्य अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया, अनुसंधान उपरान्त अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। उक्त प्रकरण में साक्षीगण के कथन कराये गये अभियोजन के तर्कों से सहमत होकर न्यायालय द्वारा विचारण पश्चात् आरोपी नंगू उर्फ कृष्णकांत को दोषी मानते हुऐ आजीवन कारावास व 5 हजार रुपए जुर्माने से दण्डित किया गया। अभियोजन की ओर से देवेश शुक्ला अपर लोक अभियोजक मेहगांव विशेष लोक अभियोजक मेहगांव द्वारा पैरवी की गई तथा आरक्षक राजवीर, अजय ओझा ने अभियोजन कार्रवाई में सहयोग किया।
Sunday, November 29
BREAKING
- संविधान के मूल्यों से ही बनेगा जागरूक एवं जिम्मेदार समाज : शैलेश नारायण
- मौ थाना प्रभारी गुर्जर द्वारा चलाया गया कानून सुरक्षा अभियान
- लगभग 2 लाख 22 हजार नोनिहालों ने पी पोलियो की दो बूंद
- सेवा दूत अभियान को जिले में मिलेगी नई गति, डॉ. रमेश दुबे बनाए गए जिला समन्वयक
- नगर परिषद अध्यक्ष, सीएमओ ने किया विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण, कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने के दिए निर्देश
- अर्ध सैनिक बल कल्याण संगठन का ऐलान, एन एच 719पर 14 दिसंबर से नहीं देंगे टोल टैक्स
- ग्राम खेरिया चांदन में सेवादल युवा मंडल पखोजिया मौ ने मनाई भगवान बिरसा मुंडा जयंती
- जीतू पटवारी को सिंधिया फोबिया,सत्ता लोलुपता में खोया मानसिक संतुलन- डॉ. रमेश दुबे


