भिण्ड, 19 अक्टूबर। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत वीरसिंह चौहान ने जनपद पंचायत भिण्ड की ग्राम पंचायत खादर गऊघाट के ग्राम रोजगार सहायक चरण सिंह जयन्त को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
सीईओ चौहान ने सूचित किया है कि समीक्षा बैठकों एवं दूरभाष पर बार-बार निर्देशित किए जाने के उपरांत भी ग्राम रोजगार सहायक चरण सिंह जयंत द्वारा सीएम हेल्पलाईन के निराकरण में रुचि न लिए जाने के कारण ग्राम पंचायत खादर गऊघाट में 6 शिकायतें लंबित हैं। ग्राम वासियों ने बताया कि पंचायत में नहीं आते हैं। उक्त शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण न होने से जनपद पंचायत स्तर की ग्रेडिंग प्रभावित हो रही है। सीईओ जनपद पंचायत भिण्ड द्वारा जयंत के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई किए जाने हेतु प्रस्तावित किया गया है। उक्त कार्य सेवा शर्तों के विपरीत है। जारी नोटिस का जबाव 3 दिवस में समक्ष में उपस्थित होकर साक्ष्य सहित प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है।
Sunday, November 29
BREAKING
- संविधान के मूल्यों से ही बनेगा जागरूक एवं जिम्मेदार समाज : शैलेश नारायण
- मौ थाना प्रभारी गुर्जर द्वारा चलाया गया कानून सुरक्षा अभियान
- लगभग 2 लाख 22 हजार नोनिहालों ने पी पोलियो की दो बूंद
- सेवा दूत अभियान को जिले में मिलेगी नई गति, डॉ. रमेश दुबे बनाए गए जिला समन्वयक
- नगर परिषद अध्यक्ष, सीएमओ ने किया विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण, कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने के दिए निर्देश
- अर्ध सैनिक बल कल्याण संगठन का ऐलान, एन एच 719पर 14 दिसंबर से नहीं देंगे टोल टैक्स
- ग्राम खेरिया चांदन में सेवादल युवा मंडल पखोजिया मौ ने मनाई भगवान बिरसा मुंडा जयंती
- जीतू पटवारी को सिंधिया फोबिया,सत्ता लोलुपता में खोया मानसिक संतुलन- डॉ. रमेश दुबे


