राधाकृष्ण यादव ✍️
भिण्ड, 19 अक्टूबर। मप्र जन अभियान परिषद से संबद्ध भावना प्रिंस शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति गोहद सेक्टर मौ द्वारा संचालित नवांकुर सखी प्रकृति, संस्कृति, संरक्षण, कार्यक्रम के अंतर्गत शक्ति से सृजन अभियान में गोहद के ब्लॉक समन्वयक बृजेंद्र शर्मा द्वारा वार्ड 13 द्वारिकापुरी में शंकर भगवान के मन्दिर पर संकीर्तन एवं देवी गीत कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें पूर्व पार्षद मुन्नीदेवी, शांतिदेवी, रमादेवी, कमला देवी, गुड्डी बाई, रानी शर्मा, ममता बाई, लाली जाटव, सावित्री राठौर, प्रीतीबाई, कैलाशी जाटव, रामदेवी जाटव, नवांकुर संस्था के सचिव सुल्तान सिंह मौर्य पार्षद, समाजसेवी राजकुमार गोयल शिक्षक, अंकित गोयल, छोटू जाटव, कमलेश जाटव, पहलवान यादव एवं अन्य नवांकुर सखी उपस्थित रहीं। सभी ने देवी गीत एवं बर पूजा संकीर्तन किया।
20 अक्टूबर को निकलेगा संघ का पथ संचलन
मौ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन 20 अक्टूबर को मौ के नृसिंह मन्दिर परिसर से नगर के मुख्य मार्ग से विभिन्न मोहल्लों से होकर निकलेगा। आयोजन समिति की ओर से सभी कार्यकर्ताओं से समय पर पथ संचलन में शामिल होने की अपेक्षा की गई है।


