भिण्ड। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप अजितनाथ भिण्ड द्वारा दिगंबर जैन फेडरेशन चंबल रीजन के निर्देशानुसार एवं दशलक्षण महापर्व के प्रभावना अभियान के अंतर्गत रविवार को गौरी किनारा स्थित 1008 चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मन्दिर में धार्मिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर धर्मलाभ अर्जित किया। सुबह 7 बजे से ही सोशल ग्रुप के सदस्यों और श्रद्धालुओं का मन्दिर परिसर में जमावड़ा शुरू हो गया था। सभी ने एक साथ भगवान श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
कार्यक्रम के दौरान सौधर्म इन्द्र बनकर पारसनाथ भगवान पर प्रथम कलश करने का सौभाग्य शिक्षक आशीष जैन एवं अनुभव जैन गौरी किनारा को प्राप्त हुआ। इसके उपरांत चार अन्य कलशों से अभिषेक संपन्न कराया गया, जिसका सौभाग्य चौधरी मुन्नालाल जैन किला रोड, विनोद जैन व तनुज जैन परिवार हाउसिंग कॉलोनी, निलेश जैन नुन्हाड़ वाले तथा धीरेन्द्र जैन मोदी गर्ल्स स्कूल वाली गली को मिला। मंत्रोच्चारण के बीच प्रथम शांतिधारा करने का पुण्य विनोद जैन, तनुज जैन, मयंक, दृश्य एवं आर्जव ने प्राप्त किया। वहीं द्वितीय शांतिधारा श्रीमती कमलेश विनोद जैन, दिव्या हिमांशु जैन, सार्थक एवं सिद्धम दुल्हागन वाले द्वारा की गई।
वाणी की शक्ति अनुपम निधि: शैलू जैन
उत्तम सत्य धर्म के पावन अवसर पर आध्यात्मिक संदेश देते हुए कार्यक्रम संयोजक व मंच संचालक शैलू जैन ने कहा कि व्यावहारिक सत्य के साथ-साथ वास्तविक सत्य हमारी अंतरात्मा में विराजमान शुद्ध चेतना है। जिस दिन मनुष्य शरीर और संसार के नश्वर स्वरूप को पहचानकर अपनी शुद्ध आत्मा में लीन होगा, उसी दिन उसका कल्याण संभव है। उन्होंने कहा कि वाणी मनुष्य को मिली अनुपम निधि है, इसका उपयोग असत्य या छल के लिए नहीं, बल्कि धर्म प्रभावना और जीवों के प्रति करुणा प्रकट करने के लिए होना चाहिए।
श्रद्धालुओं ने लिए तीन प्रमुख संकल्प
उत्तम सत्य धर्म के दिन उपस्थित श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि वे कभी क्रोध, लोभ या भय के वश में होकर असत्य नहीं बोलेंगे, अपनी वाणी से किसी का दिल नहीं दुखाएंगे और जीवन में दिखावा छोड़कर भीतर-बाहर से एक समान बनने का प्रयास करेंगे।
Saturday, September 26
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


