भिण्ड। टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) को लेकर जिले के शिक्षकों का आक्रोश रविवार को सड़कों पर उतर आया। लंबे समय से अपनी मांगों की अनदेखी से नाराज शिक्षकों ने एकजुट होकर कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया और शासन-प्रशासन के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की।
इस प्रदर्शन में शिक्षकों का समर्थन करने पहुंचे कांग्रेस नेता भरत चौधरी ने शिक्षकों की मांगों को जायज ठहराते हुए आंदोलन की अगुवाई की। कलेक्ट्रेट परिसर में मौजूद शिक्षकों को संबोधित करते हुए भरत चौधरी ने कहा कि शिक्षा और शिक्षकों के हितों से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा। टीईटी परीक्षा से जुड़ी विसंगतियों और शिक्षकों की समस्याओं को लेकर अब आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी।
जीतू पटवारी के सामने रखा जाएगा मुद्दा
शिक्षकों की आवाज को प्रदेश स्तर पर उठाने का आश्वासन देते हुए भरत चौधरी ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही पीड़ित शिक्षकों के एक प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी से कराई जाएगी। इस मुलाकात के दौरान टीईटी परीक्षा से जुड़ी तमाम समस्याओं और विसंगतियों का पूरा व्यौरा उनके समक्ष रखा जाएगा।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


