भिण्ड, 19 अक्टूबर। सीईओ जिला पंचायत वीरसिंह चौहान ने सी.एम हेल्पलाईन की शिकायतों का निराकरण समय-सीमा में न किए जाने कारण पेजराम कुशवाह सचिव ग्राम पंचायत विण्डवा जनपद पंचायत भिण्ड को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। निलबंन काल में इनका मुख्यालय जनपद पंचायत अटेर नियत किया है।
सीईओ ने आदेशित किया कि मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत भिण्ड से प्राप्त प्रस्ताव अनुसार समीक्षा बैठकों एवं दूरभाष पर बार-बार निर्देशित किये जाने के उपरांत भी ग्राम पंचायत विण्डवा के सचिव पेजराम कुशवाह द्वारा सीएम हेल्पलाईन के निराकरण में रुचि न लिए जाने के कारण ग्राम पंचायत विण्डवा में 10 शिकायतें लंबित हैं। साथ ही ग्राम पंचायत में हितग्राही मूलक योजनाओं, सीएम हेल्पलाईन, समग्र ई-केवाईसी का शत-प्रतिशत कार्य नहीं किया गया है।
Sunday, November 29
BREAKING
- संविधान के मूल्यों से ही बनेगा जागरूक एवं जिम्मेदार समाज : शैलेश नारायण
- मौ थाना प्रभारी गुर्जर द्वारा चलाया गया कानून सुरक्षा अभियान
- लगभग 2 लाख 22 हजार नोनिहालों ने पी पोलियो की दो बूंद
- सेवा दूत अभियान को जिले में मिलेगी नई गति, डॉ. रमेश दुबे बनाए गए जिला समन्वयक
- नगर परिषद अध्यक्ष, सीएमओ ने किया विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण, कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने के दिए निर्देश
- अर्ध सैनिक बल कल्याण संगठन का ऐलान, एन एच 719पर 14 दिसंबर से नहीं देंगे टोल टैक्स
- ग्राम खेरिया चांदन में सेवादल युवा मंडल पखोजिया मौ ने मनाई भगवान बिरसा मुंडा जयंती
- जीतू पटवारी को सिंधिया फोबिया,सत्ता लोलुपता में खोया मानसिक संतुलन- डॉ. रमेश दुबे


