भिण्ड, 28 अक्टूबर। पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा, एएसपी प्रदीप पटेल के निर्देशन तथा एसडीओपी मेहगांव संजय कोच्छा साहब के मार्गदर्शन में मेहगांव थाना पुलिस ने एक वर्ष से फरार तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी के अनुसार 14 अक्टूबर 2025 को फरियादी दिनेश शर्मा पुत्र ब्रजकिशोर शर्मा उम्र 40 साल निवासी वार्ड क्र.11 अजीत बाबा रोड हनुमान गली मेहगांव ने आरोपी रौबिन तिवारी, बेटू शर्मा एवं अज्ञात पांच आरोपियों के खिलाख हवाई फायर करने, मारपीट व शराब के लिए रुपए मांगने के लिए रंगबाजी दिखाने पर शिकायत की थी। जिस पर से धारा 119(1), 296, 115(2), 125, 324(4), 351(3), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। दौराने विवेचना धारा 118(1), 118(2), 117(2) बीएनएस, 25(1-बी)ए आर्म्स एक्ट का इजाफा किया गया। मेहगांव थाना पुलिस ने बुधवार को सटीक मुखबिर सूचना पर से फरार आरोपी बेटू उर्फ संजय शर्मा पुत्र ओमप्रकाश शर्मा उम्र 22 साल, अनु उर्फ अरुण शर्मा पुत्र रामनरेश शर्मा उम्र 28 साल, हिमाचल उर्फ श्यामू शर्मा पुत्र सुरेश शर्मा उम्र 27 साल निवासी स्कूल के पीछे शांति नगर मेहगांव को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मेहगांव रविन्द्र शर्मा, उपनिरीक्षक मनोज रावत, प्रधान आरक्षक गंभीर, सुरेन्द्र, आरक्षक अशोक मावई, तिलक सिंह तोमर, पंकज सिंह जादौन, चालक शिवकुमार शर्मा की अहम भूमिका रही।
Thursday, November 26
BREAKING
- मौ थाना प्रभारी गुर्जर द्वारा चलाया गया कानून सुरक्षा अभियान
- लगभग 2 लाख 22 हजार नोनिहालों ने पी पोलियो की दो बूंद
- सेवा दूत अभियान को जिले में मिलेगी नई गति, डॉ. रमेश दुबे बनाए गए जिला समन्वयक
- नगर परिषद अध्यक्ष, सीएमओ ने किया विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण, कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने के दिए निर्देश
- अर्ध सैनिक बल कल्याण संगठन का ऐलान, एन एच 719पर 14 दिसंबर से नहीं देंगे टोल टैक्स
- ग्राम खेरिया चांदन में सेवादल युवा मंडल पखोजिया मौ ने मनाई भगवान बिरसा मुंडा जयंती
- जीतू पटवारी को सिंधिया फोबिया,सत्ता लोलुपता में खोया मानसिक संतुलन- डॉ. रमेश दुबे
- झांकरी चौकी पर मजिस्ट्रेट चेकिंग में वाहनों की जांच कर नियमों के उल्लंघन पर की गई कार्रवाई


