भिण्ड, 28 अक्टूबर। खाद्य सुरक्षा विभाग ने दो दिवस लगातार जिले के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों एवं दूध वाहनों का सघन निरीक्षण कर गुणवत्ता की जांच के लिए नमूने लिए। इस कार्रवाई में सोनपापड़ी, बर्फी, पनीर बर्फी, दूध, मावा, घी, तेल और नमकीन सहित कई खाद्य पदार्थों के नमूने राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी किरण सेंगर ने विगत दिवस तहसील मौ के सदर बाजार स्थित प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। निर्मल मिष्ठान भण्डार के प्रोपराइटर राजीव जैन से सोनपापड़ी, सुधीर मिष्ठान भण्डार के प्रोपराइटर सुधीर जैन से पनीर बर्फी तथा जैन मिष्ठान भण्डार के प्रोपराइटर संजीव जैन से बर्फी के नमूने लिए गए। मौ बस स्टैण्ड स्थित सम्राट स्वीट्स के प्रोपराइटर नरेश कुशवाह से यूज्ड सोयाबीन तेल एवं बेकरी केक के नमूने लिए गए। यादव मिष्ठान भंडार से भी बर्फी का नमूना एकत्र कर जांच के लिए भोपाल भेजा गया। उधर खाद्य सुरक्षा अधिकारी रीना बंसल ने मिहोना में भोले बाबा मिल्क चिलिंग सेंटर पर खड़े जितेन्द्र सिंह के वाहन से दूध का नमूना लिया। ग्राम रजपुरा स्थित बलराम यादव की डेयरी से मावा एवं घी के नमूने भी जांच हेतु एकत्र किए गए।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी रेखा सोनी ने शिकायत के आधार पर फूप में गायत्री मंदिर के पास स्थित सुधीर शर्मा की मां गायत्री डेयरी से मावा एवं घी के नमूने लिए। साथ ही डेयरी पर खड़े टैंकर से मिश्रित दूध का नमूना भी लिया गया। फूप के इटावा रोड स्थित हरिशंकर गुप्ता किराना का निरीक्षण किया गया। यहां मिली एक्सपायरी मसाले, बिस्किट, सॉस, नमकीन आदि खाद्य सामग्री मौके पर ही नष्ट कराई गई। प्रतिष्ठान संचालक को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 32 के तहत नोटिस जारी किया गया। नमूनों की रिपोर्ट राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल से आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Thursday, November 26
BREAKING
- मौ थाना प्रभारी गुर्जर द्वारा चलाया गया कानून सुरक्षा अभियान
- लगभग 2 लाख 22 हजार नोनिहालों ने पी पोलियो की दो बूंद
- सेवा दूत अभियान को जिले में मिलेगी नई गति, डॉ. रमेश दुबे बनाए गए जिला समन्वयक
- नगर परिषद अध्यक्ष, सीएमओ ने किया विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण, कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने के दिए निर्देश
- अर्ध सैनिक बल कल्याण संगठन का ऐलान, एन एच 719पर 14 दिसंबर से नहीं देंगे टोल टैक्स
- ग्राम खेरिया चांदन में सेवादल युवा मंडल पखोजिया मौ ने मनाई भगवान बिरसा मुंडा जयंती
- जीतू पटवारी को सिंधिया फोबिया,सत्ता लोलुपता में खोया मानसिक संतुलन- डॉ. रमेश दुबे
- झांकरी चौकी पर मजिस्ट्रेट चेकिंग में वाहनों की जांच कर नियमों के उल्लंघन पर की गई कार्रवाई


