भिण्ड, 28 अक्टूबर। पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा, एएसपी प्रदीप पटेल के निर्देशन एवं एएसपी गोहद महेन्द्र गौतम के मार्गदर्शन थाना प्रभारी गोहद चौराहा ने अवैध शराब की बिक्री करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20 पेटी अवैध शराब व कार बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्र.242/26 धारा 34(2) आवकारी एक्ट का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार-बुधवर की रात में मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध शराब को स्विफ्ट कार में रख कर बिक्री करने के लिए ले जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 13 पेटी देशी प्लेन मदिरा कीमत 45 हजार 500 रुपए, 7 पेटी बोल्ट कंपनी की बीयर कीमत 25 हजार 200 रुपए, एक स्विफ्ट कार कीमत 6 लाख रुपए की बरामद की है। इस कार्रवाई में निरीक्षक विकास सिंह तोमर, उपनिरीक्षक मदन सिंह, प्रधान आरक्षक राजेश सिंह, नकुल यादव, आरक्षक परशुराम रावत, राजकुमार लोधी, मनोज गुर्रज, पातीराम, होतम सिंह, दुष्यंत कुशवाह, नवीन तोमर, सतीश कुमार की सराहनीय भूमिका रही।
Thursday, November 26
BREAKING
- मौ थाना प्रभारी गुर्जर द्वारा चलाया गया कानून सुरक्षा अभियान
- लगभग 2 लाख 22 हजार नोनिहालों ने पी पोलियो की दो बूंद
- सेवा दूत अभियान को जिले में मिलेगी नई गति, डॉ. रमेश दुबे बनाए गए जिला समन्वयक
- नगर परिषद अध्यक्ष, सीएमओ ने किया विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण, कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने के दिए निर्देश
- अर्ध सैनिक बल कल्याण संगठन का ऐलान, एन एच 719पर 14 दिसंबर से नहीं देंगे टोल टैक्स
- ग्राम खेरिया चांदन में सेवादल युवा मंडल पखोजिया मौ ने मनाई भगवान बिरसा मुंडा जयंती
- जीतू पटवारी को सिंधिया फोबिया,सत्ता लोलुपता में खोया मानसिक संतुलन- डॉ. रमेश दुबे
- झांकरी चौकी पर मजिस्ट्रेट चेकिंग में वाहनों की जांच कर नियमों के उल्लंघन पर की गई कार्रवाई


