भिण्ड, 28 अक्टूबर। मप्र शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन भिण्ड के मार्गदर्शन में जिला रोजगार कार्यालय, शासकीय संभागीय आईटीआई, उद्योग विभाग, स्वास्थ्य विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, श्रम विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के संयुक्त तत्वावधान में शा. एमजेएस महाविद्यालय भिण्ड में युवा संगम/ रोजगार मेले का आयोजन किया गया।
रोजगार मेले में जिले के युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। मेले में कुल 166 आवेदकों द्वारा पंजीयन कराया गया। उपस्थित विभिन्न कंपनियों द्वारा आवेदकों की शैक्षणिक योग्यता, कौशल एवं अनुभव के आधार पर साक्षात्कार/ चयन प्रक्रिया संपादित की गई, जिसमें 152 आवेदकों का प्राथमिक चयन किया गया। मेले में युवाओं को विभिन्न रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों, कौशल विकास, प्रशिक्षण एवं शासन की रोजगारपरक योजनाओं के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। जिला प्रशासन ने बताया कि ऐसे रोजगार मेलों का उद्देश्य जिले के अधिकाधिक युवाओं को उनकी योग्यता एवं कौशल के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा उन्हें स्वरोजगार एवं शासन की विभिन्न योजनाओं से जोड़ना है। भविष्य में भी युवाओं के हित में इस प्रकार की गतिविधियां निरंतर आयोजित की जाएंगी।
Friday, November 27
BREAKING
- संविधान के मूल्यों से ही बनेगा जागरूक एवं जिम्मेदार समाज : शैलेश नारायण
- मौ थाना प्रभारी गुर्जर द्वारा चलाया गया कानून सुरक्षा अभियान
- लगभग 2 लाख 22 हजार नोनिहालों ने पी पोलियो की दो बूंद
- सेवा दूत अभियान को जिले में मिलेगी नई गति, डॉ. रमेश दुबे बनाए गए जिला समन्वयक
- नगर परिषद अध्यक्ष, सीएमओ ने किया विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण, कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने के दिए निर्देश
- अर्ध सैनिक बल कल्याण संगठन का ऐलान, एन एच 719पर 14 दिसंबर से नहीं देंगे टोल टैक्स
- ग्राम खेरिया चांदन में सेवादल युवा मंडल पखोजिया मौ ने मनाई भगवान बिरसा मुंडा जयंती
- जीतू पटवारी को सिंधिया फोबिया,सत्ता लोलुपता में खोया मानसिक संतुलन- डॉ. रमेश दुबे


