भिण्ड, 20 अक्टूबर। दबोह नगर के वार्ड क्र.7 निवासी भाजपा नेता धर्मसिंह यादव की ई स्कूटी में तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाना प्रभारी दबोह को लिखित आवेदन देकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार धरम सिंह यादव पुत्र जुगराज सिंह यादव उम्र 40 वर्ष निवासी थाना दबोह के पीछे वार्ड क्र.7 पुलिस को दिए आवेदन में बतया कि उसने अपनी ई स्कूटी को 19 अक्टूबर की रात करीब एक बजे अपनी कोठी के बाहर खड़ी करके खेत की रखवाली करने चले गए थे। करीब एक घण्टे बाद जब वह खेत से लौटकर आए, तो उनकी स्कूटी टूटी हुई मिली। उन्होंने आशंका जताई कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने जान-बूझकर लाठी-डंडे अथवा लोहे की छड़ से स्कूटी में तोड़फोड़ की है। घटना के बाद फरियादी ने थाना प्रभारी दबोह को लिखित आवेदन देकर मामले की जांच कराने और दोषी के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है। अब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि स्कूटी में तोड़फोड़ किसने और किन परिस्थितियों में की।
Friday, November 27
BREAKING
- संविधान के मूल्यों से ही बनेगा जागरूक एवं जिम्मेदार समाज : शैलेश नारायण
- मौ थाना प्रभारी गुर्जर द्वारा चलाया गया कानून सुरक्षा अभियान
- लगभग 2 लाख 22 हजार नोनिहालों ने पी पोलियो की दो बूंद
- सेवा दूत अभियान को जिले में मिलेगी नई गति, डॉ. रमेश दुबे बनाए गए जिला समन्वयक
- नगर परिषद अध्यक्ष, सीएमओ ने किया विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण, कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने के दिए निर्देश
- अर्ध सैनिक बल कल्याण संगठन का ऐलान, एन एच 719पर 14 दिसंबर से नहीं देंगे टोल टैक्स
- ग्राम खेरिया चांदन में सेवादल युवा मंडल पखोजिया मौ ने मनाई भगवान बिरसा मुंडा जयंती
- जीतू पटवारी को सिंधिया फोबिया,सत्ता लोलुपता में खोया मानसिक संतुलन- डॉ. रमेश दुबे


