भिण्ड, 20 अक्टूबर। विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह के बेटे पुष्पेन्द्र सिंह कुशवाह के निधन के बाद नगर पालिका परिषद ने दशहरा कार्यक्रम रद्द कर दिया है। साथ ही एमजेएस मैदान में होने वाला रामलीला मंचन और रावण दहन नहीं कराने का फैसला लिया गया।
नगर पालिका परिषद हर साल दशहरे पर रामलीला मंचन और रावण दहन का आयोजन करती है। इस बार भी एमजेएस मैदान में तैयारियां की गई थीं। रावण का पुतला बनकर तैयार था और कार्यक्रम की व्यवस्थाएं की जा रही थीं। कार्यक्रम रद्द होने के बाद अब रावण के पुतले को खोलकर सुरक्षित रखा जाएगा। नगर पालिका के सीएमओ वीरेन्द्र चक्रवर्ती ने बताया कि विधायक के बेटे के निधन के कारण परिषद ने रामलीला और रावण दहन का कार्यक्रम निरस्त करने का निर्णय लिया है। पुतले को खोलकर सुरक्षित रखवाया जाएगा।
Friday, November 27
BREAKING
- संविधान के मूल्यों से ही बनेगा जागरूक एवं जिम्मेदार समाज : शैलेश नारायण
- मौ थाना प्रभारी गुर्जर द्वारा चलाया गया कानून सुरक्षा अभियान
- लगभग 2 लाख 22 हजार नोनिहालों ने पी पोलियो की दो बूंद
- सेवा दूत अभियान को जिले में मिलेगी नई गति, डॉ. रमेश दुबे बनाए गए जिला समन्वयक
- नगर परिषद अध्यक्ष, सीएमओ ने किया विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण, कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने के दिए निर्देश
- अर्ध सैनिक बल कल्याण संगठन का ऐलान, एन एच 719पर 14 दिसंबर से नहीं देंगे टोल टैक्स
- ग्राम खेरिया चांदन में सेवादल युवा मंडल पखोजिया मौ ने मनाई भगवान बिरसा मुंडा जयंती
- जीतू पटवारी को सिंधिया फोबिया,सत्ता लोलुपता में खोया मानसिक संतुलन- डॉ. रमेश दुबे

