– ऑनलाइन भरे जाएंगे फार्म
भिण्ड, 20 अक्टूबर। जिले का जवाहर नवोदय विद्यालय बिरखड़ी रौन शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित सह शिक्षा का एक आवासीय पूर्णत: निशुल्क विद्यालय है, जिसमें प्रवेश परीक्षा के द्वारा कक्षा 9वीं एवं 11वीं में विद्यार्थियों को शिक्षा मंत्रालय के नियमानुसार प्रति वर्ष प्रवेश दिया जाता है।
इस वर्ष भी कक्षा 9वीं एवं 11वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन एंड्रायड मोबाइल, लैपटॉप, कंप्यूटर इत्यादि के माध्यम से अपलोड करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर से बढ़ाकर 23 अक्टूबर कर दी गई है, जिसमें विद्यार्थी का फोटो, विद्यार्थी के हस्ताक्षर माता/ पिता के हस्ताक्षर, आधार नम्बर एवं अन्य जानकारी एन्ड्रायड मोबाइल/ लैपटॉप/ कंप्यूटर द्वारा ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए जन्म तिथि एक मई 2012 से 31 जुलाई 2014 तक (दोनों तिथियां सम्मिलित) तथा कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए जन्म तिथि एक जून 2010 से 31 जुलाई 2012 तक (दोनों तिथियां सम्मिलित) होना आवश्यक है।

