– 10वीं, 12वीं, आईटीआई और स्नातक युवाओं के लिए अवसर
भिण्ड, 20 अक्टूबर। जिला प्रशासन भिण्ड एवं जिला रोजगार कार्यालय, आईटीआई तथा जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा युवा संगम (रोजगार, अप्रेंटिस तथा स्वरोजगार) मेला का आयोजन 28 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक शा. एमजेएस महाविद्यालय भिण्ड में किया जाएगा। जिसमें क्विक आईटी सॉल्यूशन इन कंटलजेंसी ग्वालियर द्वारा 18 से 30 आयु वर्ग के 10वीं, 12वीं पास युवाओं के लिए मेनेजर, इलेक्ट्रिशियन, सर्विसेस लिमिटेड नोएडा द्वारा 18 से 35 आयु वर्ग के 10वीं, 12वीं पास युवाओं के लिए असिस्टेंट ऑपरेटर, ग्लोबल सिक्यूरिटी सर्विस प्रालि ठाटीपुर ग्वालियर द्वारा 18 से 26 आयु वर्ग के 12वीं एवं आईटीआई पास युवाओं के लिए ट्रेनिज, ऑटोमोबाईल प्रोग्रामर, न्यू हॉलेंड ग्रेटर नोएडा द्वारा 18 से 26 आयु वर्ग के 10वीं, 12वीं पास युवाओं के लिए ऑपरेटर, ग्रेट आर्गेनिक डायमंड प्रालि सागर द्वारा 18 से 30 आयु वर्ग के 10वीं, 12वीं पास युवाओं के लिए एडवाईजर की भर्ती की जाएगी।
इसी प्रकार आमधनी प्रालि (अपोलो टायर) ग्वालियर द्वारा 18 से 30 आयु वर्ग के 10वीं, 12वीं एवं आईटीआई पास युवाओं के लिए मशीनरी ऑपरेटर, स्टेंडर्ड सर्विस प्रालि मालनपुर द्वारा 18 से 26 आयु वर्ग के 10वीं, 12वीं पास युवाओं के लिए हेल्पर, कोशल विकास केन्द्र ग्वालियर (महिन्द्रा ट्रेक्टर) द्वारा 18 से 30 आयु वर्ग के 10वीं, 12वीं पास युवाओं के लिए हेल्पर, नीमेक्स मेन पावर प्रा.लि. द्वारा 18 से 30 आयु वर्ग के 10वीं/12वीं पास युवाओं के लिए हेल्पर ऑपरेटर, राव्या वर्क फोर होम प्रालि लखनऊ द्वारा 18 से 30 आयु वर्ग के 10वीं, 12वीं एवं स्नातक पास युवाओं के लिए हेल्पर सुपर वाईजर, एलआईसी भिण्ड द्वारा 18 से 35 आयु वर्ग के 12वीं पास युवाओं के लिए फील्ड ऑफिसर, पथवेस्टा केरियर स्किल्स कॉरपोरेशन द्वारा 28 से 30 आयु वर्ग के स्नातक पास युवाओं के लिए बैंक रिलेटिव, जॉब फेयर नाओ काम भिण्ड द्वारा 21 से 29 आयु वर्ग के स्नातक पास युवाओं के लिए डीबीएम पद पर भर्ती की जाना है।
इसी प्रकार सिसएलएल कंपनी ग्वालियर द्वारा 18 से 30 आयु वर्ग के 10वीं, 12वीं पास युवाओं के लिए ब्यूटी पार्लर/ नर्सिंग, जमुना ऑटो पार्ट्स मालनपुर द्वारा 18 से 30 आयु वर्ग के 10वीं, 12वीं एवं आईटीआई पास युवाओं के लिए ऑपरेटर/ ट्रेनीज, अग्निस्टोका ग्वालियर द्वारा 18 से 28 आयु वर्ग के 10वीं पास युवाओं के लिए सेल्स, एलआईसी (बीमा सखी योजना) द्वारा 18 से 35 आयु वर्ग के 10वीं, 12वीं पास युवाओं के लिए बीमा सखी योजना (केवल महिला), एम आर एफ टायर द्वारा 18 से 26 आयु वर्ग के 10वीं/ 12वीं एवं आईटीआई डिप्लोमा पास युवाओं के लिए ऑपरेटर, याजाकी इंडिया प्रालि द्वारा 18 से 26 आयु वर्ग के 10वीं, 12वीं एवं आईटीआई डिप्लोमा पास युवाओं के लिए एसेम्बली ऑपरेटर के पद पर भर्ती की जाएगी। आवेदक साक्षात्कार के समय 10वीं, 12वीं एवं स्नातक की मूल अंकसूची एवं अपने समस्त मूल-प्रमाण पत्र सहित एवं पासपोर्ट साइज के तीन फोटोग्राफ लेकर जाना होगा।

