भिण्ड, 20 अक्टूबर। अटल तिराहा गोहद पर मालनपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश सिंह तोमर के नेतृत्व में गोहद कांग्रेस पार्टी के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष राकेश सिंह तोमर ने कहा कि जिस प्रकार विजयादशमी पर बुराई का अंत कर सत्य की जीत हुई थी, उसी प्रकार ज्ञानेश कुमार द्वारा लोकतंत्र की हत्या की गई है तथा वोट चोरी कर जनमत की नीलामी की गई है, ऐसे भ्रष्ट चुनाव आयुक्त का पुतला दहन कर कांग्रेस पार्टी द्वारा अपना विरोध दर्ज कराया गया है। ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि ज्ञानेश कुमार को तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए, ऐसे भ्रष्ट चुनाव आयुक्त इस संवैधानिक पद पर रहने के बिल्कुल भी लायक नहीं है तथा कांग्रेस पार्टी की यह लड़ाई जब तक नहीं रुकेगी तब तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं ले लिया जाता, कांग्रेस पार्टी ने सदैव लोकतंत्र के पक्ष में प्रजातंत्र के हित में कार्य किया है।
इस मौके पर कांग्रेस के ग्रामीण जिलाध्यक्ष रामाशेष बघेल एवं किसान कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष रविन्द्र सिंह बराड़, नगर अध्यक्ष मुन्नालाल भटेले, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष आशीष गुर्जर, गणेशराम शर्मा, डॉ. अमर सिंह जाटव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अवध किशोर (बंटी) गुर्जर, पार्षद साबू खान, मोहन सिंह सिकरवार, केलाश सिंह मास्टर, नरेश सिंह तोमर, लालबहादुर सिंह जादौन, जगदीश शर्मा, अवधेश शुक्ला, पिंकी उचाड़िया, धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया, देवेन्द्र पाठक, केदार कौशल, रघुनाथ त्रिवेदिया, जागेन्द्र सिंह तोमर, बबलू बरैया, मदारी तोमर, गुट्टी पंडित, भूरा पंडित, गौरव गुर्जर, गोलू डंगस आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Saturday, November 28
BREAKING
- संविधान के मूल्यों से ही बनेगा जागरूक एवं जिम्मेदार समाज : शैलेश नारायण
- मौ थाना प्रभारी गुर्जर द्वारा चलाया गया कानून सुरक्षा अभियान
- लगभग 2 लाख 22 हजार नोनिहालों ने पी पोलियो की दो बूंद
- सेवा दूत अभियान को जिले में मिलेगी नई गति, डॉ. रमेश दुबे बनाए गए जिला समन्वयक
- नगर परिषद अध्यक्ष, सीएमओ ने किया विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण, कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने के दिए निर्देश
- अर्ध सैनिक बल कल्याण संगठन का ऐलान, एन एच 719पर 14 दिसंबर से नहीं देंगे टोल टैक्स
- ग्राम खेरिया चांदन में सेवादल युवा मंडल पखोजिया मौ ने मनाई भगवान बिरसा मुंडा जयंती
- जीतू पटवारी को सिंधिया फोबिया,सत्ता लोलुपता में खोया मानसिक संतुलन- डॉ. रमेश दुबे


