– जगह-जगह आरती, फूलमालाओं व गोद भराई कर किया स्वागत
भिण्ड, 20 अक्टूबर। पट्टाचार्य विशुद्ध सागर महाराज के आशीर्वाद से गणिनी आर्यिका विशाश्री माताजी के ससंघ सानिध्य में 5 ब्रह्मचारिणी दीदी सहित नगर गौरव फूप सोनम दीदी, परक दीदी, रंगोली दीदी, चेतना दीदी, गिरिजा दीदी की आज फूप में मेंहदी एवं भव्य बिनौली एवं गोद भराई का कार्यक्रम सानन्द संपन्न हुआ।
अहिंसा ग्रुप के प्रवक्ता ऋषभ जैन ने बताया कि सिद्ध क्षेत्र सोनागिरि में 22 नवंबर को भव्य आर्यिका दीक्षा, आर्यिका विशाश्री माताजी के ससंघ सानिध्य में होने वाले दीक्षा कार्यक्रम के पूर्व अशर्फीलाल जैन-पुष्पा जैन की पुत्री सोनम जैन अपने गृह कस्बा फूप में सुबह आदिनाथ नसिया जैन मन्दिर में पधारीं। जहां शांतिनाथ विधान, आहार, दोपहर में मेंहदी, सायंकाल फूप चौराहे से तीन घोड़ा बग्गी में बैण्डबाजों के साथ भव्य बिनौली यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करती हुई आदिनाथ दिगंबर जैन मन्दिर फूप परिसर में समापन हुआ। नगर की बेटी सोनम दीदी सहित पांचों ब्रह्मचारिणी दीदियों की नगर में बिनोली गोदभराई शोभायात्रा में सभी नगर वासियों ने अपने निवास के सामने आरती, माला पहिनाकर व नारियल भेंट कर गोद ब्रह्मचारिणी दीदियों की गोद भराई का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर शेखर जैन, राजेन्द्र जैन, अन्नू जैन, पप्पू जैन, असर्फीलाल, छक्कीलाल, प्रभाष, अशोक, सतीश, शोधी, विनोदी, महेन्द्र, राहुल, पारस सहित समस्त फूप जैन समाज ने गोद भराई और बिनौली शोभायात्रा को सफल बनोन में योगदान दिया।

