भिण्ड, 28 अक्टूबर। गोहद-सौंधा रोड़ सेक्शन के मेन लाइन पर स्थित लेवल क्रॉसिंग क्र. 33सी (ट्रैफिक) पर ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। पुल को 21 अक्टूबर से सड़क यातायात के लिए चालू कर दिया गया है, जिससे क्षेत्र के वाहन चालकों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। ऊपरगामी पुल चालू होने के बाद लेवल क्रॉसिंग क्र. 33सी को 21 अक्टूबर से सड़क यातायात के लिए पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है। अब सभी वाहन ओवर ब्रिज से ही गुजरेंगे, जिससे यातायात सुरक्षा बढ़ेगी और रेल संचालन में भी सुविधा होगी।
जनपद पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 29 अक्टूबर को
भिण्ड। जनपद पंचायत भिण्ड की सामान्य प्रशासन समिति की बैठक 29 अक्टूबर को दोपहर एक बजे तथा जनपद पंचायत भिण्ड की सामान्य सभा की बैठक दोपहर 2 बजे जनपद पंचायत भिण्ड के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। उक्त बैठक में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्यों से मौजूद रहने के लिए कहा गया है।

