भिण्ड, 23 अक्टूबर। कोडीन घटक युक्त कफ सीरप का असामाजिक तत्वों एवं युवा पीढ़ी द्वारा नशे के रूप में दुरुपयोग की संभावना को ध्यान में रखते हुए नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन भोपाल, कलेक्टर पवन कुमार जैन एवं सीएमएचओ डॉ. जेएस यादव के निर्देशानुसार औषधि निरीक्षक डॉ. आकांक्षा गरुड़ ने भिण्ड स्थित मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया। जिसमें आदिनाथ मेडिकल स्टोर, यादव मेडिकल स्टोर, श्रीराम मेडिकल स्टोर, मां वैष्णो मेडिकल एजेंसी, सपना मेडिकल स्टोर, तिवारी मेडिकल स्टोर तथा गोहद तहसील क्षेत्र में स्थित अंजलि मेडिकल स्टोर, इफरा मेडिकल स्टोर, करोतिया मेडिकल स्टोर, दीपक मेडिकल स्टोर, मां वैष्णो देवी मेडिकल स्टोर, श्रीराम मेडिकल स्टोर सहित दर्जन भर मेडिकल स्टोरों की सघन जांच कर लाइसेंस चेक किए गए एवं फार्मसिस्ट की जानकारी ली गई।
निरीक्षण के दौरान करोतिया मेडिकल स्टोर एवं मां वैष्णो देवी मेडिकल स्टोर प्रोप्राइटर एवं रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट उपस्थित नहीं पाए गए, जिससे मेडिकल स्टोर बंद कराया गया तथा उनको नोटिस जारी किया गया है। निरीक्षण की भनक लगते ही जय बालाजी मेडिकल स्टोर स्टेशन रोड, गोहद चौराहा के संचालक अपना मेडिकल स्टोर बंद कर भाग गए जिन पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी। साथ ही वैष्णो मेडिकल एजेंसी स्टोर, मेहगांव एवं जानवी मेडिकल स्टोर, मेहगांव तथा सार्थक मेडिकल स्टोर, दबोह के लाइसेंस को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। इन फर्मों से किसी भी प्रकार का औषधियों का क्रय विक्रय पूर्णत: प्रतिबंधित होगा। उक्त निरीक्षणों का उद्देश्य मेडिकल स्टोरों के भौतिक सत्यापन कर उचित स्थान पर लाइसेंस का प्रदर्शन, दुकानों पर फार्मसिस्ट की उपलब्धता, दुकानों की साफ सफाई, एक्सपाइरी दवाओं के लिए उचित व्यवस्था, स्टॉक रजिस्टर, फ्रिज में संधारित की जाने वाली औषधियों का रख रखाव, बिना पंजीकृत चिकित्सक के पर्चे के शेड्यूल औषधियों का विक्रय नहीं किए जाने एवं औषधियों के क्रय विक्रय अभिलेख का संधारण नियमानुसार रखने संबंधी दिशा निर्देश दिए। अन्यथा की दशा में नियमानुसार कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी जिसके लिए संबंधित फर्म स्वयं जिम्मेदार होंगी।
Saturday, November 28
BREAKING
- संविधान के मूल्यों से ही बनेगा जागरूक एवं जिम्मेदार समाज : शैलेश नारायण
- मौ थाना प्रभारी गुर्जर द्वारा चलाया गया कानून सुरक्षा अभियान
- लगभग 2 लाख 22 हजार नोनिहालों ने पी पोलियो की दो बूंद
- सेवा दूत अभियान को जिले में मिलेगी नई गति, डॉ. रमेश दुबे बनाए गए जिला समन्वयक
- नगर परिषद अध्यक्ष, सीएमओ ने किया विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण, कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने के दिए निर्देश
- अर्ध सैनिक बल कल्याण संगठन का ऐलान, एन एच 719पर 14 दिसंबर से नहीं देंगे टोल टैक्स
- ग्राम खेरिया चांदन में सेवादल युवा मंडल पखोजिया मौ ने मनाई भगवान बिरसा मुंडा जयंती
- जीतू पटवारी को सिंधिया फोबिया,सत्ता लोलुपता में खोया मानसिक संतुलन- डॉ. रमेश दुबे


