भिण्ड, 23 अक्टूबर। जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर पवन कुमार जैन ने शुक्रवार को विकास खण्ड लहार के ग्राम मछण्ड और इमलाह का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और शासकीय योजनाओं के लाभ की स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान स्वच्छता और बुनियादी सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया।
कलेक्टर पवन कुमार जैन ने पटवारियों से स्वामित्व योजना के अंतर्गत फॉर्मर रजिस्ट्री की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने पटवारी, सचिव और जीआरएस को समन्वय बनाकर शेष फॉर्मर रजिस्ट्री का कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए, ताकि ग्रामीणों को भूमि स्वामित्व का लाभ समय पर मिल सके। ग्रामवासियों से चर्चा करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा बीमा योजना के लाभों की जानकारी दी। उन्होंने सभी नागरिकों से इन योजनाओं में बीमा कराने का आग्रह किया। साथ ही पंचायत सचिव से आबादी, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, कल्याणी पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन एवं राशन वितरण के हितग्राहियों की जानकारी ली और पात्र लोगों तक लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने एसडीएम लहार को शासकीय भूमि एवं चरनोई भूमि से तत्काल अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत वीरसिंह चौहान, एसडीएम लहार प्रदीप मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Saturday, November 28
BREAKING
- संविधान के मूल्यों से ही बनेगा जागरूक एवं जिम्मेदार समाज : शैलेश नारायण
- मौ थाना प्रभारी गुर्जर द्वारा चलाया गया कानून सुरक्षा अभियान
- लगभग 2 लाख 22 हजार नोनिहालों ने पी पोलियो की दो बूंद
- सेवा दूत अभियान को जिले में मिलेगी नई गति, डॉ. रमेश दुबे बनाए गए जिला समन्वयक
- नगर परिषद अध्यक्ष, सीएमओ ने किया विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण, कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने के दिए निर्देश
- अर्ध सैनिक बल कल्याण संगठन का ऐलान, एन एच 719पर 14 दिसंबर से नहीं देंगे टोल टैक्स
- ग्राम खेरिया चांदन में सेवादल युवा मंडल पखोजिया मौ ने मनाई भगवान बिरसा मुंडा जयंती
- जीतू पटवारी को सिंधिया फोबिया,सत्ता लोलुपता में खोया मानसिक संतुलन- डॉ. रमेश दुबे


