भिण्ड, 29 अक्टूबर। मप्र सरकार ने आलमपुर में लोगों को शुद्ध पीने का पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से करोड़ों रुपए की लागत से जल आवर्धन योजना शुरू कराई थी। बड़े-बड़े दावे किए गए थे कि अब घर-घर सिंध नदी से शुद्ध पीने का पानी पहुंचेगा। लेकिन जमीनी हकीकत इसके उलट है। पिछले करीब दो माह से आलमपुर में जल आवर्धन योजना के अंतर्गत संचालित होने वाली पेयजल व्यवस्था पूरी तरह ठप पड़ी है। हालत यह है कि लोगों के घरों में लगे नल केवल शो-पीस बनकर रह गए हैं।
शासन ने आलमपुर की पेयजल व्यवस्था हेतु जल आवर्धन योजना के तहत रतनगढ़ वाली माता मन्दिर के पास सिंध नदी पर फिल्टर प्लांट बनवाया, कस्बे के अंदर नई पाइप लाइनें बिछाई और नवीन पानी की टंकी का निर्माण कराकर घर-घर नवीन नल कनेक्शन दिए गए है। ताकि कस्बे के प्रत्येक घर में शुद्ध पीने का पानी पहुंच सके। लेकिन जल आवर्धन योजना के अंतर्गत संचालित पेयजल व्यवस्था कुछ ही वर्षों बाद दम तोड़ती नजर आ रही है। कस्बे में जल आवर्धन योजना के अंतर्गत लगे नलों में पिछले करीब दो माह से पानी नहीं आ रहा है। बस्ती के अंदर लोगों के घरों में लगे नल केवल देखने के लिए रह गए हैं। बताया गया हैं कि फिल्टर प्लांट की बिजली कटने और पेयजल आपूर्ति करने वाली इस कंपनी का नगर परिषद द्वारा भुगतान नहीं होने के कारण पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है।
पहले से संचालित व्यवस्था से हो रही पानी की आपूर्ति
नगर परिषद द्वारा पहले से संचालित पेयजल व्यवस्था के माध्यम से कस्बे के सभी 15 वार्डों में पीने के पानी की आपूर्ति हो रही है। नगर परिषद के आधा दर्जन से अधिक बोरबेल और पानी की टंकी से लोगों के घरों में नलों के माध्यम से पीने का पानी पहुंच रहा है। इसलिए जल आवर्धन योजना की पेयजल आपूर्ति ठप होने से कस्बे के लोगों पर कोई ज्यादा असर नहीं पड़ रहा है। यदि आलमपुर की पेयजल व्यवस्था केवल जल आवर्धन योजना के भरोसे होती तो शायद आज आलमपुर में पीने के पानी के लिए त्राहि-त्राहि मच रही होती।
Friday, November 27
BREAKING
- संविधान के मूल्यों से ही बनेगा जागरूक एवं जिम्मेदार समाज : शैलेश नारायण
- मौ थाना प्रभारी गुर्जर द्वारा चलाया गया कानून सुरक्षा अभियान
- लगभग 2 लाख 22 हजार नोनिहालों ने पी पोलियो की दो बूंद
- सेवा दूत अभियान को जिले में मिलेगी नई गति, डॉ. रमेश दुबे बनाए गए जिला समन्वयक
- नगर परिषद अध्यक्ष, सीएमओ ने किया विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण, कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने के दिए निर्देश
- अर्ध सैनिक बल कल्याण संगठन का ऐलान, एन एच 719पर 14 दिसंबर से नहीं देंगे टोल टैक्स
- ग्राम खेरिया चांदन में सेवादल युवा मंडल पखोजिया मौ ने मनाई भगवान बिरसा मुंडा जयंती
- जीतू पटवारी को सिंधिया फोबिया,सत्ता लोलुपता में खोया मानसिक संतुलन- डॉ. रमेश दुबे


