– गोहद से लगभग 300 कार्यकर्ताओं ने दिल्ली रैली में भागीदारी का लिया संकल्प : हरसाना
– एक नवंबर की दिल्ली महारैली को लेकर गोहद विधानसभा की तीनों ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की बैठक आयोजित
भिण्ड, 29 अक्टूबर। जिला कांग्रेस कमेटी भिण्ड (ग्रामीण) के नेतृत्व में एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ-वोट चोर, गद्दी छोड़’ महारैली की तैयारियों को लेकर आज गोहद विधायक जनसंपर्क कार्यालय पर गोहद विधानसभा की तीनों ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की कार्यकर्ता बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए और सैकड़ों की संख्या में दिल्ली पहुंचकर महारैली में भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।
अध्यक्ष रामशेष बघेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मतदाताओं के अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए ‘वोट बचाओ,देश बचाओÓ अभियान चला रही है। दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली महारैली को सफल बनाने के लिए जिले के प्रत्येक ब्लॉक, मंडलम और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जा रहा है। गोहद विधानसभा प्रभारी वीरेन्द्र हरसाना ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के आह्वान पर गोहद विधानसभा के कार्यकर्ता पूरी तैयारी के साथ दिल्ली पहुंचेंगे। उन्होंने सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में महारैली में शामिल होकर अभियान को मजबूती देने की अपील की।
बैठक में गोहद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुलदीप सिंह गुर्जर, मौ ब्लॉक अध्यक्ष रामेश्वर यादव, मालनपुर ब्लॉक अध्यक्ष राकेश सिंह तोमर, गोहद नगर अध्यक्ष मुन्नालाल भटेले, मौ नगर अध्यक्ष सोनपाल यादव, नगर पालिका अध्यक्ष मंजू जगदीश माहौर, जगदीश माहौर, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मौ डॉ. रणवीर यादव, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गोहद भगवती प्रसाद शर्मा, पूर्व जनपद सदस्य केदार कौशल, राजीव कौशिक, सुमित त्रिवेदिया, प्रदीप त्रिवेदिया, पार्षद विजेन्द्र यादव, पार्षद साबू खान, एमपी सरकार, डॉ. वीपी गुर्जर, रविन्द्र बराड़, गुड्डू भदौरिया, धर्मेन्द्र भदौरिया, बंटी गुर्जर, संजना जाटव सहित मंडलम अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


