भिण्ड, 29 अक्टूबर। मप्र जन अभियान परिषद जिला भिण्ड द्वारा चयनित नवांकुर संस्था चौ. रूपनारायण दुबे समाज कल्याण समिति के तत्वावधान में नयागांव सेक्टर की समस्त प्रस्फुटन समितियों का एक दिवसीय प्रस्फुटन शक्ति संचय प्रशिक्षण शहर के इटावा रोड पर कुशवाह कॉलोनी स्थित संस्था कार्यालय पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कवि अंजुम मनोहर एवं प्रदीप बाजपेई ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर वंदना के साथ किया।
मुख्य अतिथि मप्र जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक शिवप्रताप सिंह भदौरिया ने कहा कि प्रस्फुटन समितियों के माध्यम से सरलता से जीवन जीने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने परिषद का परिचय, प्रस्फुटन समितियों के उन्नयन एवं संवाद कौशल पर विस्तार से जानकारी दी। विशेष अतिथि जिला प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी देवेश शर्मा ने कहा कि प्रस्फुटन समितियां ग्राम विकास में सहायक के रूप में सिद्ध होती हैं। उन्होंने साक्षरता के महत्व पर प्रकाश डाला।
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी साहिल भदौरिया एवं दिनेश ने ग्रामोद्योग एवं कौशल विकास की तकनीकी योजनाओं की जानकारी दी। समाजसेवी सुनील दुबे ने बाल कल्याण एवं बाल श्रम उन्मूलन योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। परामर्शदाता संजय सिंह ने जल एवं पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य विभाग से उमंग काउंसलर ने स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी।
इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष हिम्मत सिंह हरिऔध, सचिव पुष्पा दुबे, पूरन कमेठिया, सुनील कौशल ने योगा के महत्व पर प्रकाश डाला। सीताराम सोनी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए एवं प्रस्फुटन समितियों के प्रतिनिधियों को प्रमाण पत्र वितरित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
Friday, November 27
BREAKING
- संविधान के मूल्यों से ही बनेगा जागरूक एवं जिम्मेदार समाज : शैलेश नारायण
- मौ थाना प्रभारी गुर्जर द्वारा चलाया गया कानून सुरक्षा अभियान
- लगभग 2 लाख 22 हजार नोनिहालों ने पी पोलियो की दो बूंद
- सेवा दूत अभियान को जिले में मिलेगी नई गति, डॉ. रमेश दुबे बनाए गए जिला समन्वयक
- नगर परिषद अध्यक्ष, सीएमओ ने किया विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण, कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने के दिए निर्देश
- अर्ध सैनिक बल कल्याण संगठन का ऐलान, एन एच 719पर 14 दिसंबर से नहीं देंगे टोल टैक्स
- ग्राम खेरिया चांदन में सेवादल युवा मंडल पखोजिया मौ ने मनाई भगवान बिरसा मुंडा जयंती
- जीतू पटवारी को सिंधिया फोबिया,सत्ता लोलुपता में खोया मानसिक संतुलन- डॉ. रमेश दुबे


