भिण्ड, 29 अक्टूबर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर को पात्र किसानों के बैंक खातों में सीधे अंतरित की जाएगी। इस किस्त के तहत प्रत्येक पात्र किसान परिवार को 2 हजार रुपए का लाभ मिलेगा, योजना के अंतर्गत सालाना 6 हजार रुपए तीन किस्तों में दिए जाते हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 30 अक्टूबर को बनासकांठा गुजरात में आयोजित पीएम किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम से यह किस्त जारी करेंगे। कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू होगा और इसे देशभर के किसानों के लिए वर्चुअल रूप से देखा जा सकेगा। अपर कलेक्टर राजन बी.नाडिया के निर्देश पर भिण्ड जिले में जिला एवं ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम का प्रसारण प्रोजेक्टर और बड़ी स्क्रीन के माध्यम से किया जाएगा। ग्राम पंचायतों में भी व्यवस्था कर किसानों को कार्यक्रम से जोड़ने की तैयारी कराई जा रही है।
Friday, November 27
BREAKING
- संविधान के मूल्यों से ही बनेगा जागरूक एवं जिम्मेदार समाज : शैलेश नारायण
- मौ थाना प्रभारी गुर्जर द्वारा चलाया गया कानून सुरक्षा अभियान
- लगभग 2 लाख 22 हजार नोनिहालों ने पी पोलियो की दो बूंद
- सेवा दूत अभियान को जिले में मिलेगी नई गति, डॉ. रमेश दुबे बनाए गए जिला समन्वयक
- नगर परिषद अध्यक्ष, सीएमओ ने किया विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण, कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने के दिए निर्देश
- अर्ध सैनिक बल कल्याण संगठन का ऐलान, एन एच 719पर 14 दिसंबर से नहीं देंगे टोल टैक्स
- ग्राम खेरिया चांदन में सेवादल युवा मंडल पखोजिया मौ ने मनाई भगवान बिरसा मुंडा जयंती
- जीतू पटवारी को सिंधिया फोबिया,सत्ता लोलुपता में खोया मानसिक संतुलन- डॉ. रमेश दुबे

