-वेतनवृद्धि रोकने की कार्रवाई पर विचार
भिण्ड, 29 अक्टूबर। कलेक्टर पवन कुमार जैन ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के कार्य एवं पर्यवेक्षण में लापरवाही बरतने पर जनपद पंचायत गोहद के पंचायत समन्वयक अधिकारी मानसिंह, पंचायत समन्वयक अधिकारी राजेन्द्र शाक्य, पंचायत समन्वयक अधिकारी गणेशराम शर्मा, पंचायत समन्वयक अधिकारी जगदीश पवैया, पंचायत समन्वयक अधिकारी जबर सिंह, सहायक विकास विस्तार अधिकारी पवन प्रताप सिंह तोमर, सहायक विकास विस्तार अधिकारी लोकेश कोरकू को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
कलेक्टर ने सूचित किया है कि 27 अक्टूबर को आकांक्षी ब्लॉक गोहद की समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की समीक्षा में पाया गया कि उक्त सभी के सेक्टर अंतर्गत ग्राम पंचायतों में कुल स्वीकृत आवासों में पूर्ण हुए आवासों का प्रतिशत कम है। जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि योजना के कार्य एवं पर्यवेक्षण में लापरवाही बरती जा रही है। क्यों न इस लापरवाही के लिए आपकी एक वेतनवृद्वि असंचयी प्रभाव से रोकी जाए। इस संबंध में सप्रमाण जवाब 7 दिवस में समक्ष में उपस्थित होकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। जबाव प्राप्त न होने एवं संतोषजनक न होने की स्थिति में उक्त सभी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।


