भिण्ड, 29 अक्टूबर। भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधि मण्डल ने कलेक्टर पवन कुमार जैन से सौजन्य भेंट करते हुए अपेक्षा की कि उनके नेतृत्व में किसानों की समस्याओं का समय समय पर समाधान होता रहेगा।
प्रदेश उपाध्यक्ष नमोनारायण दीक्षित ने प्रमुख समस्याओं के प्रति कलेक्टर का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि भिण्ड जिले में सात नदियां होने के कारण बीहड़ अधिक है, इसलिए जंगली जानवर और आवारा पशुओं से फसल को बहुत नुकसान होता है। इसलिए हर तहसील में गौ अभयारण्य खोले जाएं। मन्दिरों, गौचर एवं सरकारी जमीनों को भूमाफियाओं से मुक्त कराकर गौशालाएं खोली जाएं। बंदोबस्त में नक्शे खराब कर दिए, आम रास्ते नक्शे से गायब हो गए हैं, डिजिटल नक्शे जो बनाए गए, रोबर मशीन से सीमांकन कराए जाने पर खेत खिसक रहे हैं। इस कारण विवाद बढ़ रहे हैं, आये दिन झगड़े हो रहे हैं। राजस्व विभाग के कर्मचारियों द्वारा कंप्यूटर में गलत रिकार्ड दर्ज करने का परिणाम किसानों को भुगतना पड़ता है।
किसान नेताओं ने कलेक्टर से अपेक्षा की है कि उन्होंने राजस्व विभाग पर नियंत्रण कर लिया तो यहां का किसान मेहनत करने में पंजाब के किसानों से कम नहीं है। कनेरा उद्यान सिचाई यो जना, अटेर घाट पुल शीघ्र शुरू किए जाएं, नहरों को समय से शुरू किया जाए। तालाबों पर कब्जा करने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाए, खाद बीज किसानों को समय पर उपलब्ध कराया जाए। प्रतिनिधि मंडल में अवधेश सिंह कुशवाह, गंभीर सिंह कुशवाह कैलाश त्यागी, गंगाराम बघेल, अजमेर सिंह राजावत, गंभीर सिंह भदौरिया, यतीन्द्र गुर्जर, राजू भेटले आदि कार्यकर्ता शामिल थे।
Friday, November 27
BREAKING
- संविधान के मूल्यों से ही बनेगा जागरूक एवं जिम्मेदार समाज : शैलेश नारायण
- मौ थाना प्रभारी गुर्जर द्वारा चलाया गया कानून सुरक्षा अभियान
- लगभग 2 लाख 22 हजार नोनिहालों ने पी पोलियो की दो बूंद
- सेवा दूत अभियान को जिले में मिलेगी नई गति, डॉ. रमेश दुबे बनाए गए जिला समन्वयक
- नगर परिषद अध्यक्ष, सीएमओ ने किया विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण, कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने के दिए निर्देश
- अर्ध सैनिक बल कल्याण संगठन का ऐलान, एन एच 719पर 14 दिसंबर से नहीं देंगे टोल टैक्स
- ग्राम खेरिया चांदन में सेवादल युवा मंडल पखोजिया मौ ने मनाई भगवान बिरसा मुंडा जयंती
- जीतू पटवारी को सिंधिया फोबिया,सत्ता लोलुपता में खोया मानसिक संतुलन- डॉ. रमेश दुबे


