Author: Jagran Today

भिण्ड, 13 फरवरी। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में निकलने वाली भव्य शिव बारात के लिए जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं। सनातन परंपरा का निर्वहन करते हुए आयोजन समिति के सदस्यों ने शुक्रवार को नगर के प्रमुख मंदिरों और मुख्य बाजार में लोगों को पीले चावल (अक्षत) सौंपकर बारात में शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया। यह आमंत्रण हल्दी से रंगे चावल के माध्यम से शुभता का प्रतीक बनकर दिया जा रहा है, जो कि शिव बारात का निमंत्रण है। आयोजन समिति के सदस्यों ने नगर के प्राचीन छत्रीबाग हनुमान मन्दिर, नृसिंह मन्दिर, आंजनेय हनुमान मन्दिर, छेदी मन्दिर, लक्ष्मीनारायण मन्दिर,…

Read More

भिण्ड, 13 फरवरी। फूप नगर में थाने की स्थापना सन 1937 में हुई थी। जो शासन द्वारा थाने की बिल्डिंगव आवासीय कमरे बनाए गए थे, वह अब जीर्ण शीर्ण अवस्था में हो चुकी है इसी को ध्यान में रखकर मध्यप्रदेश सरकार द्वारा पुरानी बिल्डिंगों की जगह मध्य प्रदेश के कई थानों में नई बिल्डिंग बनाए बनाई गईं, परंतु कर्मचारियों की आवासीय कमरे एवं थाना परिसर का सौंदर्यीकरण नहीं किया गया। यहां बता दें कि फूप थाने में सत्येन्द्र सिंह राजपूत की पदस्थापना जनवरी 2024 में थाना प्रभारी के रूप में हुई थी। वैसे तो फूप थाने में कई थाना प्रभारी…

Read More

भिण्ड, 13 फरवरी। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा द्वारा जिला आबकारी अधिकारी भिण्ड महेश कुमार गौड़ को त्वरित कार्रवाई किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। उनके मार्गदर्शन में लहार वृत्त प्रभारी अजीत यादव ने शुक्रवार को दबोह कस्बे में आबकारी बल एवं पुलिस थाना दबोह के स्टाफ के साथ रहकोला माता मन्दिर के पास स्थित कंजर डेरा पर पहुंचकर डेरा की विधिवत तलाशी ली तो एक महिला सुष्मिता पत्नी विकास कंजर उम्र 22 वर्ष के कब्जे से 30 पाउच एवं एक कट्टी में करीब 5 लीटर कच्ची शराब, गुडलाहन से निर्मित कच्ची हाथ भट्टी शराब बरामद हुई। जिसकी अनुमानित कीमत 1600…

Read More

– दो बार फायर किया, कारतूस मिस होने पर मौके से भागे भिण्ड, 13 फरवरी। देहात थाना क्षेत्र के टीकरी गांव में मजदूरी का पैसा मांगने गए मजदूर से दबंगों ने मारपीट की और गोली चलाई। हालांकि गोली मिस हो गई और मारपीट से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपियों ने दबंगई दिखाते हुए कट्टा लहराया और दहशत फैलाने के लिए दो बार फायर किया, हालांकि दोनों बार कारतूस मिस हो गया। कट्टा न चलने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। मारपीट की इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर…

Read More

भिण्ड, 13 फरवरी। एनएच 719 पर अज्ञात वाहन की टक्कर में वृद्ध की मौत हो गई। मेहगांव पुलिस को फरियादी एहसान खान ने बताया कि मंगलवार रात 11:45 बजे उसके पिता इस्लाम खान हाईवे पर भिण्ड तिराहा पर जा रहे थे। तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर चोट आने से इस्लाम की मौत हो गई।

Read More

भिण्ड, 13 फरवरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के दीनपुरा गांव में बाइक खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में युवक ने एक महिला के साथ मारपीट कर दी। जानकारी के मुताबिक मंजू यादव उम्र 25 साल ने कोतवाली थाना पुलिस को बताया कि घर के सामने बाइक खड़ी करने से रोकने पर आनंद यादव ने उसके साथ मारपीट करते हुए मोबाइल तोड़ दिया। घटना की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया है। रंजिशन वृद्ध से की मारपीट गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखड़ी गांव में पुराने विवाद को लेकर आरोपी ने वृद्ध के साथ मारपीट कर दी। फरियादी रामकिशन…

Read More

– पात्र हितग्राही ऑनलाइन व सीएससी के माध्यम से करा सकते हैं पंजीयन भिण्ड, 13 फरवरी। भारत सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना (पीएम-एसवायएम) संचालित की जा रही है। यह योजना श्रमिकों को वृद्धावस्था में आर्थिक संबल प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। योजनाांतर्गत ऐसे असंगठित क्षेत्र के श्रमिक जिनकी आयु 18 से 40 वर्ष के बीच है, मासिक आय 15 हजार रुपए तक है तथा जो आयकरदाता नहीं हैं और ईपीएफओ (पीएफ), ईएसआईसी या एनपीएस के सदस्य नहीं हैं, वे इस योजना…

Read More

भिण्ड, 13 फरवरी। श्रम पदाधिकारी भिण्ड ने कहा कि श्रमिक भाई-बहनों यदि आपको मजदूरी भुगतान, न्यूनतम वेतन, कार्य समय, ओवर टाइम, सेवा शर्तों या किसी भी श्रम संबंधी समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो परेशान न हों। राज्य स्तरीय श्रम कंट्रोल रूम टोल फ्री नं.18002338888 शिकायत दर्ज करा सकते हैं। यहां प्राथमिकता के आधार पर निम्न शिकायतों का समाधान किया जाता है। जैसे मजदूरी का भुगतान न होना या विलंब, न्यूनतम वेतन अधिनियम से संबंधित शिकायतें, सेवा समाप्ति निलंबन एवं सेवा शर्तों से जुड़े विवाद, कार्य समय साप्ताहिक अवकाश एवं ओवरटाइम, महिला श्रमिक असंगठित एवं संविदा श्रमिकों से…

Read More

– जिले की 38 प्राथमिक सहकारी संस्था/ मार्केटिंग सोसाइटी पर पंजीयन कार्य जारी भिण्ड, 13 फरवरी। जिला आपूर्ति अधिकारी भिण्ड ने बताया कि रवी उर्पाजन वर्ष 2026-27 में गेहूं के समर्थन मूल्य पर खरीदी हेतु जिले की 38 प्राथमिक सहकारी संस्था/ मार्केटिंग सोसाइटी पर पंजीयन का कार्य जारी हैं। साथ ही एमपी ऑनलाईन एवं सीएससी सेंटर से 50 रुपए शुल्क के आधार पर पंजीयन किया जा रहा है एवं कोई भी कृषक उक्त माध्यम से पंजीयन कर सकता है। पंजीयन की अतिंम तारीख 7 मार्च है। जिले के सभी किसान भाईयों से अनुरोध हैं कि निकटतम केन्द्र पर जाकर अपना…

Read More

भिण्ड, 13 फरवरी। माध्यमिक शिक्षा मण्डल मप्र की हायर सेकेण्ड्री बोर्ड परीक्षा अंतर्गत शुक्रवार को आयोजित भौतिक शास्त्र, अर्थशास्त्र, एनिमल हसबेंडरी मिल्क ट्रेड पोल्ट्री फार्मिंग एंड फिशरीज, विज्ञान के तत्व, भारती कला का इतिहास विषय की परीक्षा में 11 हजार 899 छात्र-छात्राओं में से 11 हजार 555 उपस्थित रहे एवं 344 अनुपस्थित रहे। परीक्षा में कोई नकल प्रकरण दर्ज नहीं किया गया है। सभी 50 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराई गई। 25 दिवसीय योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर 15 फरवरी से भिण्ड। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वावधान में भिण्ड में 15 फरवरी से 25 दिवसीय योग शिक्षक प्रशिक्षण/ सह…

Read More