- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
भिण्ड, 13 फरवरी। रतन ज्योति नेत्रालय द्वारा समाजसेवी रक्षपाल सिंह कुशवाह के सहयोग से 16 फरवरी बुधवार को बस स्टैण्ड नयागांव में सुबह नौ बजे से एक बजे तक नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जो ग्रामीण क्षेत्र के लोगों, विशेष रूप से बुजुर्गों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। समाजसेवी रक्षपाल सिंह कुशवाह ने बताया कि इस शिविर के माध्यम से चयनित मरीजों का ऑपरेशन रतन ज्योति हॉस्पिटल ग्वालियर में किया जाएगा, जहां नि:शुल्क लेंस प्रत्यारोपण, मरीज के लिए रहने और खाने की नि:शुल्क व्यवस्था भी उपलब्ध रहेगी। शिविर में नि:शुल्क नेत्र जांच,…
– राष्ट्रपति व कलेक्टर भिण्ड के नाम सौंपा ज्ञापन भिण्ड, 13 फरवरी। ट्रेड यूनियनों एवं किसान सगठनों द्वारा देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में गत दिवस गोहद नए बस स्टैंड पर एकत्रित होकर मप्र किसान सभा, नौजवान सभा, अखिल भारतीय महिला समिति, सीटू, मुस्लिम अधिकार मंच के कार्यकर्ताओं ने शहर में रैली निकाली और गोहद तहसील पहुंच कर नायब तहसीलदार को दो अलग अलग ज्ञापन सौंपे। जिसमें एक ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम तथा दूसरा भिण्ड कलेक्टर के नाम से दिया गया। इस दौरान ज्ञापन में 44 श्रम कानून की जगह लाए गए गए 4 श्रम संहिताओं को वापस लिए जाने की…
भिण्ड, 13 फरवरी। लक्ष्मण दास महाराज के सानिध्य में 14 से 16 फरवरी तक श्रीराम जानकी मन्दिर बड़ी जग्गा अकोड़ा पर तीन दिवसीय भक्तमाल कथा एवं सत्संग समारोह का आयोजन होने जा रहा है। जानकारी देते हुए आदित्य दुबे ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में संत अनिल पाठक महाराज द्वारा प्रवचन दिए जाएंगे। इसके साथ साध्वी आराध्या देवी द्वारा भक्तमाल की कथा का रसपान श्रद्धालुओं को कराया जाएगा। मौ में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन 14 से मौ में शासकीय छात्रावास के सामने निर्माणाधीन महात्मा ज्योतिवराव फुले पार्क के मैदान में आगामी 14 से 21 फरवरी तक प्रतिदिन सुबह 11…
– राकेश अचल हमारे पड़ौस में बांग्लादेश है और वहां की राजनीति में एक नई सुबह का तारा उगता नजर आ रह है। इस तारे का नाम है तारिक रहमान। बांग्लादेश का भावी प्रधानमंत्री। यथा नाम तथा काम। तारिक एक अरबी शब्द है, जिसका अर्थ होता है दस्तक देने वाला। दरवाजा खटखटाने वाला। तारिक को अधिक लाक्षणिक रूप से ‘सुबह का तारा’ या रात का आगंतुक भी कहा जाता है। बांग्लादेश में दो साल पहले 5 अगस्त 2024 को हुए हिंसक तख्ता पलट के बाद बीते रोज हुए आम चुनाव के नतीजे बता रहे हैं कि बीएनपी के प्रमुख तारिक…
– 2.14 लाख ग्राम पंचायतों तक पहुंचा भारतनेट, अमेंडेड भारतनेट दुनिया की सबसे बड़ी कनेक्टिविटी परियोजना – तमिलनाडु में राइट ऑफ वे देरी पर मुख्यमंत्री को कई पत्र, नागरिक हित में कार्यों में तेजी की अपील नई दिल्ली, 12 फरवरी। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संसद में प्रश्नों के उत्तर देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में भारत के डिजिटल इकोसिस्टम में आए ऐतिहासिक बदलावों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि भारतनेट विश्व की सबसे महत्वाकांक्षी कनेक्टिविटी योजनाओं में से एक है, जिसका उद्देश्य देश के हर नागरिक तक सस्ती…
भिण्ड, 12 फरवरी। गल्ला मंडी मेहगांव में आयोजित एमपीएल (मेहगांव प्रीमियर लीग) 15 जनवरी से चल रहा था। इस नॉकआउट फॉर्मेट के टूर्नामेंट में कुल 32 टीमों ने भाग लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच मौ-11 और इटावा-11 ने सभी मुकाबलों में जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई। आज फाइनल मुकाबला संपन्न हुआ, जिसमें इटावा-11 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मौ-11 को हरा दिया। फाइनल में इटावा-11 ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। निर्धारित 12 ओवरों में उन्होंने 127 रन का मजबूत लक्ष्य खड़ा किया। जवाब में मौ-11 की टीम इस चुनौती को पार नहीं कर सकी और…
– गौरी सरोवर का किया निरीक्षण, सफाई, बिजली और सुरक्षा पर विशेष जोर भिण्ड, 12 फरवरी। आस्था के महापर्व महाशिवरात्रि के पावन अवसर से पूर्व श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधि सक्रिय हो गए हैं। गुरुवार को भिण्ड विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह एवं नगर पालिका सीएमओ यसवंत वर्मा ने शहर सहित प्रसिद्ध गौरी सरोवर क्षेत्र का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने सरोवर के घाटों और मन्दिर पहुंच मार्गों पर विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान शहर में कहीं भी गंदगी…
भिण्ड, 12 फरवरी। गोहद विधायक केशव देसाई ने नगर के वार्ड क्र.16 अंतर्गत गोहदी क्षेत्र की विभिन्न गलियों में लगभग 35 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सीसी सड़कों का भूमिपूजन किया। साथ ही रपटा से गोहदी तक लगभग 17 लाख रुपए तथा गोहदी मेन रोड से मुरारी के मकान तक लगभग 78 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सीसी सड़को का भी भूमिपूजन किया गया। इन विकास कार्यों से क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन सुविधा प्राप्त होगी और क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति मिलेगी। जनता की सुविधा और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहना…
– केन्द्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, काले कानून वापस लेने की मांग भिण्ड, 12 फरवरी। ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित भारत बंद आंदोलन के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं और पीएचई कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। सीटू और संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में प्रदर्शनकारियों ने केन्द्र सरकार की नीतियों का विरोध करते हुए जमकर नारेबाजी की। बाद में अपर कलेक्टर एलके पाण्डे को ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शन की शुरुआत पीएचई कार्यालय से हुई, जहां बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं और पीएचई कर्मचारी एकत्रित हुए। यहां से सभी प्रदर्शनकारी अलग-अलग मार्गों से रैली…
– पोषण अभियान, पोस्को एक्ट एवं विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित भिण्ड, 12 फरवरी। जिला पोषण समिति की महत्वपूर्ण बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई, जिसमें कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने पोषण अभियान, पोस्को एक्ट तथा विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की। बैठक में डिप्टी कलेक्टर, महिला बाल विकास अधिकारी, सीएमएचओ, सीडीपीओ सहित सभी सेक्टर सुपरवाइजर उपस्थित रहे। इस दौरान कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने पूरक पोषण आहार, आंगनबाड़ी बच्चों के पंजीकरण, पोषण पुनर्वास केन्द्र तथा अन्य योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की और सुधार के लिए कड़े निर्देश जारी किए। उन्होंने सबसे पहले पूरक पोषण आहार की गुणवत्ता…

