भिण्ड, 13 फरवरी। माध्यमिक शिक्षा मण्डल मप्र की हायर सेकेण्ड्री बोर्ड परीक्षा अंतर्गत शुक्रवार को आयोजित भौतिक शास्त्र, अर्थशास्त्र, एनिमल हसबेंडरी मिल्क ट्रेड पोल्ट्री फार्मिंग एंड फिशरीज, विज्ञान के तत्व, भारती कला का इतिहास विषय की परीक्षा में 11 हजार 899 छात्र-छात्राओं में से 11 हजार 555 उपस्थित रहे एवं 344 अनुपस्थित रहे। परीक्षा में कोई नकल प्रकरण दर्ज नहीं किया गया है। सभी 50 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराई गई।
25 दिवसीय योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर 15 फरवरी से
भिण्ड। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वावधान में भिण्ड में 15 फरवरी से 25 दिवसीय योग शिक्षक प्रशिक्षण/ सह योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर आयोजित होगा।
पतंजलि योग समिति भिण्ड के जिला प्रभारी दिलीप बघेल ने बताया कि 15 फरवरी से 25 दिवसीय योग शिक्षक/सह योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से प्रत्यक्ष एवं आनलाईन माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा। उक्त प्रशिक्षण हेतु पंजीयन कराना आवश्यक है। बिना पंजीयन के किसी को भी प्रशिक्षण नहीं दिया जाएगा। जो भाई प्रशिक्षण लेना चाहते हैं वह अपना पंजीयन मोबाइल नं. 8839673435 पर करा सकते हैं।


